शरीर पर कराया था सिर्फ पेंट और ऐसे ही मॉल में पहुंच गई लड़की

शरीर पर था सिर्फ पेंट कराकर मॉल में पहुंची लड़की, जब लोगों ने की गौर तो खुला भेद

Recommended Video

    America: शरीर पर सिर्फ Paint कराकर बिना कपड़ों के Mall पहुंची लड़की । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। अमेरिका की एक मॉडल शरीर पर सिर्फ पेंट कराकर मॉल में पहुंच गई। शरीर को सिर्फ पेंट ही थी और मॉडल लगभग न्यूड थी। पेंट इतनी शानदार तरीके से किया गया कि मॉल में कोई भी नहीं पहचान पाया। मॉडल मारिया लुसिओती शरीर पर पेंट लगाकर बिना कपड़ों के मैरीलैंड के टोसन में एक मॉल में पहुंची तो वहां मौजूद लोगों में से कोई अंदाजा नहीं लगा पाया कि उन्होंने कपड़े नहीं पहने है। वो वहां आराम से घूमती रहीं, बाद में जब लोगों को अहसास हुआ तो लोगों ने उनके साथ तस्वीरें लीं।

    जेन सिडेल का है ये कमाल

    जेन सिडेल का है ये कमाल

    मॉडल के शरीर को पेंट करने का यह कमाल बॉडी पेंट आर्टिस्ट जेन सिडेल का है। उन्होंने मारिया की बॉडी पर इस तरह पेंट किया कि ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ब्लैक लॉन्ग स्लीव शर्ट और जींस पहन रखी है। पेंट के अलावा जेन ने मारिया को हाईबूट, कैप और स्कार्फ भी पेंट के जरिए पहनाया था। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मारिया ने कपड़े पहन हुए हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    जेन ने बताया कि उन्होंने 'शॉपिंग ट्रिप' नाम से बिना कपड़ों के मॉल में घूमती हुई मॉडल का वीडियो इनस्टाग्राम और यूट्यूब पर डाला तो वीडियो वायरल हो गया। अब तक इसे पांच मिलियन लोग देख चुके हैं।

    कई लोगों का शरीर पेंट कर चुकीं जेन

    कई लोगों का शरीर पेंट कर चुकीं जेन

    जेन सिडेल एक मशहूर बॉडी पेंट आर्टिस्ट हैं। वे अब तक सुपरहीरो की तरह कई लोगों को बॉडी पेंट कर तैयार कर चुकी हैं। इस दफा उन्होंने किसी मॉडल को बॉडी पेंट कराकर मॉल में घूमने का प्रयोग किया और ये प्रयोग काफी हिट रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+