'रसोड़े में कौन था...' के बाद यूट्यूबर ने बनाया एक और ट्रैक, BB फेम अर्चना गौतम का गाना हुआ वायरल

Archana Gautam hit: रसोड़ा ट्रैक बनाने वाले मशहूर यूट्यूबर ने अब अर्चना गौतम पर भी रैप बनाया है। अर्चना की अंग्रेजी वाली बात को लेकर अब जो ट्रैक बना है, वो काफी वायरल हो रहा है।

Archana Gautam

Archana Gautam viral hit: गोपी बहू के सास का रसोडा वाला रैप तो आप सभी ने सुना होगा। रसोडे रैप का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला था। अब एक बार फिर यूट्यूबर यशराज ने अर्चना गौतम का एक रैप बनाया है।
(वीडियो-नीचे)

अर्चना पर मजेदार रैप
अर्चना गौतम बिग बॉस 16 की सबसे एंटरटेनिंग और फैंस की चहेती कंटेस्टेंट थीं। लगभग हर एपिसोड में अर्चना की अंग्रेजी का मजाक उड़ता था। एक दफा एक्ट्रेस ने उम्र को लेकर कहा था कि एज इस डजंट द नंबर। अब यूट्यूबर ने अर्चना के इसी डायलॉग पर मजेदार रैप बनाया है।

ट्रैक को सुनने के बाद फैंस खुश
वीडियो में दिख रहा है कि अर्चना गौतम कह रही हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। अर्चना इस बात को जब अंग्रेजी में बोलती हैं, तो ये सुनने में काफी फनी लगता है। अब इसका ट्रैक बड़ा ही मजेदार लग रहा है। इस ट्रैक को सुनने के बाद आप इसे बार-बार सुनना पसंद करेंगे।

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
वीडियो को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और कई लोग इसपर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों के लिए तो अपनी हंसी रोक पाना भी मुश्किल हो रहा है। कोट्स और बीट्स की परफेक्ट मैचंग देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं। वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि खुद अर्चना गौतम ने इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि ओएमजी मेरा एक और सपना पूरा हुआ आज। सोचा नहीं था कि इसपे रीमिक्स बनेगा। थैंक यू सो मच। बहुत अच्छा लगा मुझे आपने ऐसा सॉन्ग बना दिया वॉव।

लोगों ने अर्चना को बताया बेस्ट
इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने रिएक्शन देते हुए अर्चना को बेस्ट बताया है। कईयों ने कहा कि ट्रैक सुनने के बाद हंसते-हंसते उनका पेट दुख गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अर्चना गौतम की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उनके बेबाक अंदाज के लिए उन्हें काफी पसंद करते हैं। फैंस का मानना है कि अर्चना एकदम रीयल हैं।

'बिग बॉस' में मचाया बवाल
बिग बॉस की बात करें तो अर्चना गौतम ने शो के 16 एपिसोड में अर्चना गौतम ने फैंस को जमकर एंटरटेन किया था। एक्ट्रेस का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। बीच में किसी लड़ाई झगड़े की वजह से जब अर्चना को शो से निकाला गया, तो फैंस काफी मायूस नजर आए। लेकिन अर्चना गौतम की वापसी से फैंस खुशी से झूम उठे।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+