चीन में अचानक आसमान से गिरा आग का विशाल गोला, डरा देने वाले वीडियो आए सामने

नई दिल्ली। fire ball' falls from sky in China: सोशल मीडिया पर इन दिए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आग का बड़ा गोला धरती की ओर आता दिख रहा है। यह वीडियो चीन के एक गांव का हैं। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना चीन (China) के किंघाई प्रांत के नांगकिआन की है। यह आग का गोला (fire ball) बुधवार को सुबह करीब 7 बजे आसमान से गिरा, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। आग का एक विशाल गोला आकाश में नजर आया और देखते ही देखते बहुत तेजी से जमीन पर गिर गया। आग के इस विशाल गोले के आकाश से गिरने से स्‍थानीय लोग दहशत में आ गए।

आसमान से गिरा आग का गोला

आसमान से गिरा आग का गोला

23 दिसंबर को सुबह करीब सात बजे चीन के नागकिआन काउंटी और युशु शहर के बीच यह घटना होते हुए देखी गई जिसके साथ बहुत ही तेज आवाज भी हुई। फिलहाल इस घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नानशिआंग काउंटी की सरकार ने कहा कि उसे इस मामले के बारे में पता चला है लेकिन उसे पूरी जानकारी नहीं है। एक स्‍थानीय नागरिक दान बा ने कहा कि उसने आग के गोले को अपने बच्‍चे को स्‍कूल ले जाते समय देखा।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

उन्‍होंने कहा कि आग का यह रहस्‍यमय गोला पहले छोटा था लेकिन तीन मिनट बाद ही यह बहुत बड़ा और चमकदार हो गया। चीन के साइंस वेबसाइट गुओकर के मुख्‍य लेखक यू जून ने पेइचिंग न्‍यूज से कहा कि आग का यह एक विशाल उल्‍का पिंड की तरह से नजर आ रहा था, जो काफी चमकदार था। चीन के भूकंप नेटवर्क सेंटर ने कहा है कि उसने इस घटना को रिकॉर्ड किया है।

विमान से यात्रियों ने लीं तस्वीरें

शीआन से ल्हासा जाने वाले विमान में यात्रियों ने भी आग के इस गोले को धरती की तरफ गिरते हुए देखा था और वीडियो बनाए थे। इस रहस्यमयी घटना के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नांगकियान काउंटी सरकार ने मीडिया को बताया कि अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट बुधवार सुबह के समय दिखाई दिया। जो वेस्ट लेक क़ामदो की तरफ गिर रहा था। हालांकि उल्का पिंड माने जा रहे इस अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट का कोई मलबा बरामद नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+