Bizarre: एक हाथ से साइकिल और सिर पर ब्रेड का 2 ट्रे, गजब का बैलेंस, देखें Video

मध्यम और निम्न आयवर्ग के लिए जीवन कितना कठिन होता है, इसका अंदाजा उनके काम को देखकर लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को इन दिनों खूब देखा जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में ब्रेड का बड़ा सा ट्रे एक शख्स के सिर पर ओर वो एक हाथ से साइकिल के हैंडिल पकड़ सड़क पर दिखाई देखा जा सकती है। चूंकि ट्रे की लंबाई अधिक है। ऐसे में इसे बैलेंस कैसे किया जा रहा है, ये बेहद कमाल की बात है।

ये वीडियो क्लिप मिस्र में शूट की गई, जिसे साइकिल फिल्म फेस्टिवल के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया। ये फेस्टिवल साइकिलिंग कल्चल को बढ़ाने के लिए बनी फिल्मों की स्क्रीनिंग के लिए आोयजित किया जाता है। इंस्टग्राम पर शेयर किए गए वीडियो को कैप्शन दिया गया "मिस्र के काहिरा में साइकिल से रोटी डिलीवरी"।

Bicycle with tray of bread

वीडियो क्लिप में साइकिल चलाने की एक अगल लेवल की स्किल देखी जा सकती है। मिस्र की सड़कों का ये वीडियो हाल ही में सुर्खियों में आया है। वीडियो में ब्रेड डिलीवरी मैन ट्रैफिक के बीच से गुजरते हुए सावधानी से अपने सिर पर एक नहीं, बल्कि ब्रेड की दो भारी ट्रे लेकर जा रहा है।

वीडियो को लेकर मिस्र के लोग दावा कर रहे हैं कि उनके देश में यह एक आम दृश्य है। वायरल वीडियो को अब तक 5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। बारस्टूल स्पोर्ट्स के इंस्टाग्राम पेज पर भी ये वीडियो पोस्ट किया गया। जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है। बारस्टूल स्पोर्ट्स ने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "दुनिया की सबसे मजबूत गर्दन"।

इस पोस्ट पर कमेंट में एक यूजर ने लिखा, एक तीसरे व्यक्ति ने लिखा, "काश मेरा रिश्ता उसकी गर्दन जितना मजबूत होता", जबकि एक अन्य यूजर ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए लिखा, "कैसे इसे बैलेंस किया जा सकता है?"। कुछ यूजर्स ने इसे हकीकत से परे बताया और कहा कि ये कोई स्किल नहीं एक पालगपन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+