कहीं टाइट जींस आपको अस्पताल ना पहुंचा दे इसलिए जरूर पढ़े यह खबर

एडिलेड। मौजूदा दौर में लड़कियों का टाइट जींस पहनना एक आम बात है, इसे लोग फैशन कहें या फिर वक्त की जरूरत, लड़कियां धड़ल्ले से जींस पहनती हैं लेकिन कभी-कभी यह फैशन इंसान के लिए सिरदर्द और मुसीबत का सबब बन जाते हैं, ऐसा ही हुआ आस्ट्रेलिया के एडीलेड शहर में जहां पर एक लड़की टाइट जींस की वजह से अस्पताल पहुंच गई।

खबर है कि एडिलेड शहर में एक लड़की ने काफी टाइट जींस पहन रखी थी जिसके कारण उसकी टांगों में खून की सप्लाई रूक गई जिसके चलते वो धड़ाम से जमीन पर गिर गई और उसे रेंगते हुए लोगों से मदद मांगनी पड़ी। उसकी चीख पुकार सुनकर लोग उसके पास आये और उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जींस को कैंची से काटकर निकाला।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए डॉक्टरों ने कहा कि लड़की की यह हालत उसकी स्किन टाइट जींस की वजह से हुई, जिसके कारण उसके पैर की दो नसें दब गई और ब्लड की सप्लाई रूक गई। लड़की जब वो अस्पताल आयी थी तब उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी, फिलहाल वो अब खतरे से बाहर है लेकिन उसे ठीक होने के लिए अस्पताल में चार दिन तक रहना पड़ा।

इसलिए हम लोगों से गुजारिश करते हैं फैशन के चक्कर में ऐसा कोई काम ना करें जिसके कारण आपको लेने के देने पड़ जायें, कपड़े सुविधा और शरीर के हिसाब से पहने ताकी स्वस्थ और खुश रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+