Video: बेंगलुरु में कार पर हमला, सहमे दंपति, बोले- अंदर बच्चा है, छोड़ दो

Bengaluru Horror: बेंलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीच सड़क पर एक कार की विंडस्क्रीन तोड़ते हुए बदमाशों ने कार पर हमला किया। इस दौरान दंपति डर के मारे सहम गए। एक बार कार में सवार शख्स चिल्लाया। उसने कहा कि अंदर बच्चा मौजूद है। लेकिन कार के बाहर मौजूद शख्स हमला करता रहा।

घटना इस हफ्ते सोमवार रात करीब 10.30 बचे की है। जब बेंगुलुरु के सरजापुर रोड पर डोड्डाकनल्ली के पास एक कार पर लोगों ने बड़ी बेरहमी से हमला बोला। घटना को लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बिना किसी इंडिकेटर के कार बाईं ओर मुड़ने के बाद बाइकर गुस्से में था।

Attack on car in Bengaluru

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिटीजन्स मूवमेंट, ईस्ट बेंगलुरु नाम के एक एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट शेयर की गई।जिसमें लिखा गया, "सरजापुर रोड पर क्या हो रहा है? कार में सवार एक परिवार पर बाइक सवार हमलावरों द्वारा हमला किया जा रहा है! कृपया मदद करें! घटना रात 10:30 बजे सड़क 1522, डोड्डाकनेल्ली जंक्शन पर हुई! दंपति अभी-अभी पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं!"

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के अंदर बैठे एक व्यक्ति बाहर से एक शख्स चिल्ला रहा है। वो कोई और नहीं बल्कि बाइक सवाल था, जो कार का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वो कार के चारों ओर घुमता है फिर एक बड़ा पत्थर उठाता है, शायद वो इससे कार हमला करना चाहता है। लेकिन इस दौरान पीछे से एक शख्स ये पत्थर उससे छीन लेता है।

कार का दरवाजा खोलने में असफल होने पर बाइकर ड्राइवर को दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाता है। जब कार नहीं रुकती तो वो सामने आ जाता और बोनट पर हाथ रखकर खड़ा होता है विंडस्क्रीन वाइपर को तोड़ कर उससे से कार पर हमला करता है। इस दौरान कार के अंदर बैठा शख्स ने जोर से कहा कि अंदर बच्चा है। इसके बावजूद गुस्साए बाइक सवार कार पर हमला करता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+