Optical Illusion: समुद्र तट या फिर कुछ और?, आंखों को धोखा दे देगी ये तस्वीर
ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग के साथ खिलवाड़ करती है, वहीं, ये तस्वीर आपको दिमाग को दौड़ाने के लिए मजबूर कर देगी।

ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे ध्यान को आकर्षित करने और हमारे दिमाग के घोड़े दौडाने का एक बेहतरीन तरीका है। इस तरह के इल्यूजन में हमारी धारणाओं को चुनौती दी जाती है, जबकि वास्तविकता कुछ अलग ही निकलती है। इसी तरह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना सिर खुजला रहे हैं।
तस्वीर में समुद्र का रेतीला किनारा दिखाई देता है, साथ ही रात के अधेरे में लहरे दिखाई देती हैं। लेकिन, गौर से देखने पर आपकी धारणा एक दम से बदल जाएगी। तो आप देखिए इस तस्वीर को और क्या आप इस तस्वीर में समुद्र के बजाय किसी और चीज को देख पा रहे हैं।
इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने कई तरह के जवाब दे रहे हैं। वहीं, यूजर्स का कहना है कि ये तस्वीर आपके ऑप्टिकल इल्यूजन को अच्छे से भ्रमित करती है। इस तस्वीर को 17.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, यूजर्स अपने अलग अलग विचार दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि मै अभी भी नहीं समझ पा रहा हूं, मुझे तो केवल समुद्र का किनारा ही दिखाई दे रहा है। कोई मदद करे? वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि इसे देखने में बहुत समय लगा, सच में मेरी शाम खराब कर दी। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया, मुझे ये नहीं दिखाई दिया, अगर मैने कमेंट्स न पढ़े होते तो।
आखिर क्या है ये तस्वीर?
दिमाग को हिला के रख देने वाली इस ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर वास्तव में कार के दरवाजे के निचले हिस्से को दिखा रही है। तस्वीर में कार का दरवाजा है। अब आप देखकर बताइए कि क्या आपको भी कार का दरवाजा दिखाई दिया या फिर आपको अभी भी समुद्र का किनारा ही दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications