बाहुबली भैंसा : 1500 किलो वज़न, 11 लाख कीमत और तगड़ी है डाइट, लोग ले रहे हैं सेल्फी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बकरीद के शुभ अवसर पर बाहुबली नाम का एक भैंसा चर्चा में बना रहा। दरअसल, इस भैंसे का वजन 1,500 किलोग्राम है और इसको लुधियाना से 11 लाख रुपए में खरीदा गया है।

bahubali indian buffalo selling on eid ul adha

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुर्रा नस्ल के इस बाहुबली भैंसे के मालिकों ने नए खरीदार को तलाशा जो कि इसकी ज्यादा से ज्यादा कीमत दे सके।

देखने वालों का लग गया तांता

मुरादाबाद के तौफीक कुरैशी और नदीम ने इस भैंसे को खरीदा और इसे ईदगाह के पास अपने निवास पर ले गए। इसे देखने के लिए भी लोगों में खासी रुचि देखी गई। अब इस भैंसे को रोज लोग देखने पहुंचते हैं। यहां तक कि कई लोग इसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।

नहीं बिकता तो जाता कुर्बान

इससे पहले एक अन्य शख्स ने बाहुबली को खरीदने की पेशकश की थी लेकिन मालिक ने इसे नहीं बेचा क्योंकि वह कम कीमत लगा रहा था। अगर इस भैंसे को कोई खरीदार नहीं मिलता तो इसके मालिक कुरैशी इसे बकरीद पर कुर्बान कर देते।

यह है बाहुबली की डाइट

बाहुबली भैंसा हर रोज 20 लीटर दूध और तकरीबन इतने ही किलो सेब खाता है। इसकी व्यवस्था का खास ख्याल रखना होता है। यह गद्दे पर सोता है। इस स्पेशल भैंसे को नीलामी के दौरान आसपास के कई शहरों से लोग देखने आए थे।

जानिए क्यों होती है कुर्बानी

ईद उल अदहा यानी बकरीद आज मनाई जा रही है। मुस्लिम समाज के लोग अपने इस खास पर्व पर बकरी या किसी अन्य जानवर की कुर्बानी देते हैं। ऐसा वह इस्लामिक मान्यता के अनुसार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+