चलती ट्रेन के टॉयलेट में पैदा हुई बच्ची, पटरी पर गिरी और जिंदा बच गई

खबर के मुताबिक यह अनोखी घटना घटी एक पैंसेजर ट्रेन में। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुर्शिदाबाद के झुमका गांव की रहने वाली अफरोजा बीबी अपनी गर्भवती बेटी रेहानी बीबी के साथ लालगोला पैसेंजर ट्रेन में चढ़ी। जब ट्रेन नदिया जिले के पलाशी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला शौचालय गई और उसने बच्ची को जन्म दिया।
मां अपनी बच्ची को संभाल पाती इससे पहले ही वो टॉयलेट से फिसलकर पटरी पर जा गिरी। लेकिन अचंभे की बात ये रही कि उसे मामूली खरोंचे के अलावा कुछ भी नहीं हुआ। ट्रेन चलती रही, लेकिन बच्ची सलामत बच गई। अपनी बच्ची को पटरी पर गिरता देख रेहाना चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर लोग शौचायल की ओर भागे। बाद में यात्रियों के आग्रह करनेपर ट्रेन को रोका गया। रेहाना भागकर ट्रेक पर पहुंची जहां उसे अपनी बच्ची सही-सलामत मिली। बच्ची को जिंदा देखकर सब अचंभित रह गए। फौरन बच्ची को प्राथमिक इलाज के लिए पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उसे उसकी मां के हाथों में सौंप दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications