गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते वक्त एथलीट को हुआ मसल क्रैंप, दर्द से करहाते हुए लड़के को लड़की ने किया Kiss

नई दिल्ली, अगस्त 22। प्यार की कोई सीमा नहीं होती और ना ही प्यार का कोई अंत होता है। सच्चे प्यार को हासिल करने के लिए इंसान हर दुख और तकलीफ से गुजरने के लिए तैयार रहता है और गुजर भी जाता है। इसी बात को सही साबित किया है एक एथलीट ने, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक एथलीट अपनी प्रेमिका को उस वक्त में प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है, जब वो बहुत बड़े दर्द से गुजर रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया तहलका

सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया तहलका

वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर GoodNews_Movement नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 3.8 मिलियन यानि कि 38 लाख लोगों ने देख लिया है और करीब ढाई लाख लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके अलावा वीडियो पर यूजर्स के कई स्पेशल रिएक्शन भी आ रहे हैं। कुल मिलाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो ने लोगों के दिल को जीत लिया है और सच्चा प्यार करने वालों के लिए यह मिसाल बन गया है।

क्या है आखिर वीडियो में?

क्या है आखिर वीडियो में?

दरअसल, वीडियो में एक एथलीट को अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए दिखाया है। वैसे तो यह मूमेंट ही दोनों के लिए बेहद खास था, लेकिन और भी खास इसलिए था, क्योंकि लड़का शारीरिक रूप से फिट नहीं होने के बाद भी अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करता है। जी हां, लड़का जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए आता है और जैसे ही घुटनों पर बैठता है, उसे भयानक मसल क्रैंप होता है और वह चीखने लगता है।

गर्लफ्रेंड ने बाद में किया Kiss

गर्लफ्रेंड ने बाद में किया Kiss

इसके बाद उसके दो साथ ही और वहां आते हैं और उसके मसल क्रैंप को ठीक करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद लड़का अपने दोनों साथियों का सहारा लेकर उठता है और अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहना देता है और उसकी गर्लफ्रेंड हां करते हुए उसे किस कर लेती है। इस दौरान लड़का दर्द से कराह रहा होता है, लेकिन उस दर्द में उसकी खुशी देखने लायक होती है।

लोगों के मजेदार रिएक्शन

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो वैसे तो 2021 का बताया जा रहा है, लेकिन इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा कि अगर लड़की ने इनकार कर दिया हो तो क्या होता? एक ने लिखा कि मैं बता नहीं सकती कि इसे देखकर कितनी खुशी हो रही है। एक यूजर ने इसे अजीब बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+