'मैंने 16 हजार लोगों के साथ बनाए शारीरिक संबंध, फिर भी मंगेतर करता है प्यार, जल्द करूंगी शादी'

नई दिल्ली: जिस्मफरोशी का धंधा हर देश में धड़ल्ले से चल रहा है। कई जगहों पर तो सरकार ने इसे लीगल कर रखा है। हाल ही में एक सेक्सवर्कर ने अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए, जो 20 साल तक जिस्मफरोशी के दलदल में फंसी थी। वो शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। जिस वजह से उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

जमीनी हकीकत है उल्टी

जमीनी हकीकत है उल्टी

टिकटॉक पर @trashley_anonymous नाम की यूजर एश्ले (Ashley Clark Huffman) लोगों के साथ अपनी लाइफ की स्टोरी शेयर करती हैं। वो कुछ वक्त पहले ही इस गंदे धंधे को छोड़कर सामान्य जिंदगी में लौटी हैं। वैसे तो कई देशों की सरकारें और कई संस्थान सेक्सवर्कर की जिंदगी अच्छी बनाने का दावा करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है।

मिल गया जीवनसाथी

मिल गया जीवनसाथी

हाल ही में एश्ले ने दावा किया कि जब वो सेक्सवर्कर थीं, तो उन्होंने दो दशक में 16 हजार मर्दों के साथ संबंध बनाए थे। शुरू में ही वो काम छोड़ने वाली थीं, लेकिन उनके सामने कई मजबूरियां थीं। अब उनको एक जीवन साथी मिल गया है, जो उन्हें बहुत प्यार करता है। साथ ही दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

PTSD का हो रहीं शिकार

PTSD का हो रहीं शिकार

एश्ले अपने वीडियो के माध्यम से उन लड़कियों को भी जागरुक करने की कोशिश करती हैं, जो मजबूरन इस प्रोफेशन में जाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके शरीर पर बहुत ज्यादा नकारात्मक असर पड़ा है। इस काम में जुड़ी बहुत महिलाएं पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) की शिकार हो जाती हैं। इसके अलावा कम सेक्स ड्राइव जैसे मुद्दे भी उनके सामने आते हैं। कई बार लड़कियों को इस काम में बेरहमी से पीटा जाता है।

सुधरने में कई साल

सुधरने में कई साल

उन्होंने आगे कहा कि अब ये सब उनका अतीत हो गया है, क्योंकि अब वो उस काम को पूरी तरह से छोड़ चुकी हैं। पहले वो नशे की लत की शिकार थीं, लेकिन अब वो भी छूट चुकी है। वहीं अपनी गलतियों पर एश्ले ने कहा कि वो खुद को बेहतर बनाने के लिए कई सालों से मेहनत कर रही हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं।

कई लोग कर रहे शर्मिंदा

कई लोग कर रहे शर्मिंदा

कई वीडियो में एश्ले के मंगेतर भी साथ थे। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दो गुट हो गए हैं। एक तो उनके फैसले का समर्थन कर रहे, तो बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो अभी उनको शर्मिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं। एक शख्स ने हाल ही में कमेंट करते हुए लिखा कि आप अद्भुत हैं, मैं आपसे प्यार करता हूं, वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा कि एश्ले मुझे तुम पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+