कब्रिस्‍तान में मिली 2,600 साल पुरानी ऐसे चीज, जिसने सबको किया हैरान

कब्रिस्‍तान में मिली 2,600 साल पुरानी ऐसे चीज, जिसने सबको किया हैरान

नई दिल्‍ली, 26 सितंबर: पुरातत्‍तवविद दुनिया भर में आए दिन नई खोज कर हम सभी को हैरान करते आए हैं। वहीं पुरातत्‍वविदों ने मिस्र के कब्रिस्‍तान में ऐसी चीज ढ़ूढ निकाली है जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान है।

 मिस्र के कब्रिस्‍तान में मिली 2,600 साल पुरानी

मिस्र के कब्रिस्‍तान में मिली 2,600 साल पुरानी "पनीर"

पुरातत्‍वविदों को शाकाहारियों की फेवरेट 2600 साल पुरानी पनीर मिली है। जी हां आपने सही सुना जिस पनीर को हम आप हद से हद एक हफ्ते तक सुरक्षित रख सकते हैं वो ही पनीर पुरातत्वविदों को मिस्र के कब्रिस्‍तान में मिली है।

मिट्टी के बर्तनों के अंदर पाया गया

मिट्टी के बर्तनों के अंदर पाया गया

पुरातत्‍वविदों को मिस्र केनेक्रोपोलिस में एक मिट्टी के बरतन के अंदर ये प्रचीन पनीर का टुकड़ा मिला है। मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय के अनुसार, पनीर, जिसे शोधकर्ताओं ने हॉलौमी के रूप में पहचाना, खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तनों के अंदर पाया गया।

पनीर 26वें या 27वें मिस्र के राजाओं का भी था फेवरेट

पनीर 26वें या 27वें मिस्र के राजाओं का भी था फेवरेट

शोधकर्ताओं ने बताया कि ये पनीर 26वें या 27वें मिस्र के राजवंश का है, 688 और 525 ईसा पूर्व के बीच का है। यानी हम ये कह सकते है कि पनीर राज महाराजाओं का भी फेवरेट होता था।

 पुरातत्‍वविदों को मिली और भी कई चीजें

पुरातत्‍वविदों को मिली और भी कई चीजें

इस खोज के साथ पुरातत्‍वविदों ने डेमोटिक लिपि के साथ कई कलाकृतियों का खुलासा किया है। जिसमें प्राचीन मिस्र का लेखन भी रोसेटा स्टोन पर देखा गया। बयान में कहा गया है कि अन्य जहाजों की भी खोज की गई थी, लेकिन उन्हें खोला जाना बाकी है।

नोट- ऊपर प्रकाशित फोटो मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय द्वारा साक्षा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+