ये नफरत या फिर कुछ और! अपने ही बच्चों को खा जाते हैं ये जानवर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Animals that eat their babies: मां-बाप के लिए उनके बच्चे काफी प्यारे होते हैं। शायद ही दुनिया में कोई पेरेंट्स हों, जो अपने बच्चे का बुरा चाहते हों। जानवरों की बात करें तो उनमें भी इंसानों जैसी ही भावनाएं होती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ जानवर ऐसे भी हैं, जो वक्त आने पर अपने बच्चों को खाने से जरा भी गुरेज नहीं करते।

जी हां! देखने सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है मगर सच है। दुनिया में कई सारे जानवर ऐसे हैं, जो अपने ही बच्चों को समय पड़ने पर अपना निवाला बना देते हैं। और हैरानी की बात है कि बच्चों को खाने के पीछे की अधिकतर जानवरों की वजह मिलती जुलती है।

Animals

चलिये बात करते हैं उन जानवरों के बारे में, जो अपने ही बच्चों को खा जाते हैं।

भालू
बहुत ही रेयर घटनाओं में भालू भी अपने बच्चों को मार देता है। ऐसा तब होता है जब भालू किसी ऐसी स्थिति में हो, जब खाने की कमी हो या फिर उसे मानसिक रूप से तनाव हो।

शेर
शेरों को लेकर अकसर ऐसा कहा जाता है कि वो अपने बच्चे को मारकर खा जाते हैं। यहां बात नर शेर की हो रही है। और ऐसा माना जाता है कि मादा का समय पाने और उसे अपने पास वापस लाने के लिए अकसर शेर गुस्सैल हो जाते हैं और उनके बच्चों को मारकर खा जाते हैं।

चूहे
चूहे अकसर अपने बच्चों को खा जाते हैं, जब उन्हें किसी तरह के डर का अहसास होता है। या फिर जब वे स्ट्रेस में होते हैं।

मगरमच्छ
बेहद कम मामलों में मादा मगरमच्छ अगर भूख से बेहाल है तो अपने बच्चों को खा जाती है।

हैम्स्टर
मादा हैम्स्टर अपने बच्चों को खा सकती हैं यदि उन्हें खतरा महसूस हो या वे तनावग्रस्त हों, या भोजन की कमी हो।

मछलियां
कुछ मछली प्रजातियां, जैसे कि सिक्लिड, अधिक भीड़ या तनाव होने पर अपने ही बच्चों को खा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+