चिप्स खाने से नाराज महिला ने बॉयफ्रेंड पर की कार चढ़ाने की कोशिश, जैसे-तैस बचाई जान

ऑस्ट्रेलिया में बॉयफ्रेंड ने एक महिला का पैकेट से चिप्स खा लिया, जिसके बाद उसकी इस हरकत से गुस्साईं महिला ने की उसे कार से कुचलने की कोशिश।

Australia

प्यार-मोहब्बत में लोगों के बीच छोटी-मोटी बातों पर लड़ाई होती रहती हैं, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई महिला अपने ब्वायफ्रेंड को लड़ाई के बाद कार से कुचलने की कोशिश करें, वो भी इसलिए की उस लवर ने उसके पैकेट में से एक चिप्स खा लिया। शायद नहीं, लेकिन ऐसा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की एक महिला पर अपने बॉयफ्रेंड के 'चिप्स खाने के बाद' कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है, जिसके मामला अदालत तक पहुंच गया है।

ऑस्ट्रेलिया में चिप्स के लिए सनकी हुई महिला!

ऑस्ट्रेलिया में चिप्स के लिए सनकी हुई महिला!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला अपने ब्वायफ्रेंड के उसके चिप्स खाने से इतनी आगबबूला हो गई कि उसने प्रेमी को कार से कुचलने का प्रयास किया, इस दौरान शख्स ने अपने आप को जैसे-तैसे कार के नीचे आने से बचाया। मामला ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड का है।

हैरिसन के खिलाफ चौंकाने वाला दावा

हैरिसन के खिलाफ चौंकाने वाला दावा

एडिलेड मजिस्ट्रेट कोर्ट में मैथ्यू फिन ने 42 साल की अपनी पार्टनर शार्लोट हैरिसन के खिलाफ चौंकाने वाला दावा किया है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट में हैरिसन पर प्रेमी के जीवन को खतरे में डालने और लापरवाह तरीके से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया। फिन ने अदालत को बताया कि उसने चिकन और सलाद पैक से एक चिप मांगने की 'गलती' उस वक्त कि थी जब 26 फरवरी को नार्थ एडिलेड के सुबारू में। उसने जैसे ही चिप लिया, सारी चीजें बदल गई और उसने मुझे कार से बाहर धकेलकर कार से कुचलने की कोशिश की।

महिला ने कही ये बात

महिला ने कही ये बात

हालांकि 42 वर्षीय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वह उस दिन फिन की हेल्प के लिए आई थी, क्योंकि उसने उसे यह कहते हुए बुलाया था कि वह बीमार है। हैरिसन ने प्रेमी मैथ्यू फिन के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह घटना महज एक दुर्घटना थी।

पुलिस स्टेशन जाना चाहती थी महिला

पुलिस स्टेशन जाना चाहती थी महिला

फिन ने 9न्यूज से कहा कि मुझे लगा कि मुझे चिप के लिए नहीं कहना चाहिए था। मेरे पास एक चिप्स थी और उसने मुझे कार से खींचकर बाहर निकला दिया। एडिलेड एडवर्टाइजर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हैरिसन ने अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन जाने की योजना बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+