Disgusting! अपना ही यूरिन दिन में 5 बार पीती है ये महिला, पेशाब के बताए अनगिनत फायदे
कोलोराडो, 17 नवंबर। खुद का यूरिन पीना, यह सोच कर ही घिनौना लगता है लेकिन दुनिया अजीबोगरीब लोगों के भरी पड़ी है। अब तक आपने फेवरेट ड्रिंक के नाम पर लोगों को न जाने क्या-क्या पीते देखा या सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपना ही यूरिन यानि पेशाब पिछले चार साल से रोजाना पी रही है। महिला का कहना है कि उसने इलाज के तौर पर इसे पीना शुरू किया था लेकिन अब उसे ये अच्छा लगने लगा है। उसने अब तक 3406 लीटर तक यरिन पी लिया होगा।

4 साल से अपना ही यूरिन पी रही है ये महिला
आपने शायद ही किसी को यह कहते हुए सुना होगा कि उसे अपना यूरिन पीना पसंद है लेकिन अमेरिका के कोलोराडो की रहने वाली 53 वर्षीय कैरी लोगों को गर्व से बताती हैं कि उन्हें अपने यूरिन पीना पसंद है। वह 4 साल से लगातार अपना यूरिन किसी फेवरेट ड्रिंक की तरह पी रही हैं। ये सुनकर शायद आपको यकीन ना हो लेकिन द सन की रिपोर्ट के मुताबिक कैरी को अब अपने यूरिन की लत लग चुकी है।

कैसे लगी यूरिन पीने की लत?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कैरी रोजाना लगभग 5 ग्लास यूरिन पी रही हैं और बीते चार वर्षों में 3406 लीटर तक यूरिन पी चुकी हैं। लेकिन ये बुरी लत आखिर कैरी को लगी कैसे? इस सवाल का जवाब खुद कैरी ने टीएलसी के एक कार्यक्रम में दिया। उन्होंने बताया कि वह मैलेनोमा कैंसर की पीड़ित रह चुकी हैं और पहली बार इलाज के तौर पर अपना यूरिन पीना शुरू किया।

शराब की तरह आता है टेस्ट
कैरी के अनुसार, ये इलाज की एक प्राचीन पद्धति है जिसका उन्हें काफी फायदा भी पहुंचा है। दवा के रूप में पीते-पीते कैरी को ये अच्छा लगने लगा। वह फिर रोजाना अपना यूरिन पीने लगीं, अब वह अपनी देखभाल के लिए भी इसे पीना पसंद करती हैं। कैरी ने बताया कि उन्हें यूरिन का गर्म ड्रिंग आराम देता है, वह जो भी खाती-पीती है उसकी गंध उन्हें यूरिन में महसूस होती है। हर बार यूरिन पीने पर उन्हें अगल टेस्ट का एहसास होता है।

बाल और दांत चमकाने के लिए भी यूरिन
कैरी की बात सुन उस समय लोग और भी दंग रह गए जब उन्होंने कहा कि यूरिन का स्वाद कई बार शैंपेन जैसा भी लगता है। कैरी अपना यूरिन सिर्फ पीती ही नहीं हैं बल्कि उसे अपने बालों, फेस और आंखों के आस-पास भी लगाती है। वह यूरिन को स्टोर करके रखती हैं। वह कहती हैं कि बालों पर यूरिन लगाने से चमत्कारी फायदे हुए हैं। इतना ही नहीं कैरी ने यह भी दावा किया कि यूरिन की वजह से उनके दांत सफेद और मजबूत हुए हैं।

यूरिन को बनाया फेसपैक
इस खबर को लिखते समय मैं ऐसा सोचकर भी सहम जा रहा हूं, खबर पढ़कर आप मेरी हालत समझ रहे होंगे। खैर आगे बढ़ते हैं, अमेरिकी महिला का यहां तक कहना है कि वह पेशाब के फेसपैक के तौर पर भी इस्तेमाल करती हैं, वह इसे आंखों के नीचे लगाती है। इतना ही नहीं वह यूरिन को आंख और नाक में भी डालती हैं। कैरी को अब अपने यूरिन की इतनी बुरी लत लग चुकी है कि वह इसके पीये या इस्तेमाल किए बिना नहीं रह सकतीं। वह खुद कहती हैं कि अगर उन्होंने इसे छोड़ा तो वे मर जाएंगी।
यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने ईजाद किया इंसानों के पेशाब से बिजली बनाने का तरीका, टायलेट में लगानी होंगी ये खास ईंटें












Click it and Unblock the Notifications