मछुआरे के हाथ लगी अजीबो-गरीब मछली, इंसानों जैसे दांत, शरीर पर काली-सफेद धारियां
नई दिल्ली, 5 अगस्त: सोशल मीडिया के दौर में अजीबो-गरीब चीजें रोजाना वायरल होती रहती हैं। अब फेसबुक पर एक मछली की फोटो वायरल हो रही है। जिसके दांत एकदम इंसानों की तरह हैं। कुछ लोग इसे फेक बता रहे थे, लेकिन बाद में पता चला कि ये मछली वाकई में समुद्र में पाई जाती है। साथ ही इसके दांत भी एकदम असली हैं, जो इंसानों की तरह दिखते हैं।
Recommended Video

क्या है इसका नाम?
फेसबुक पर फोटो पोस्ट करते हुए जेनेट पीअर ने लिखा कि उन्हें एक खास मछली का पता चला है, जिसमे नेथन मार्टिन नाम के मछुआरे ने अमेरिका के आउटर बैंक पर पकड़ा। मछली की इस प्रजाति को शिपहेड फिश कहते हैं। आमतौर पर ये समुद्री चट्टानों के पास ही पाई जाती हैं। इसके अलावा इसका वजन 4 किलोग्राम के आसपास रहता है। वहीं इसके दांत एकदम इंसानों की तरह होते हैं।

कहा जाता है कॉन्विक्ट फिश
मामले में एक जीव वैज्ञानिक ने बताया शिपहेड के शरीर पर काले और सफेद रंग की धारियां होती हैं, जिस वजह से इसे कॉन्विक्ट फिश कहा जाता है। कॉन्विक्ट का मतलब होता है मुजरिम। वहीं दांतों की बात करें, तो ये मछली सर्वाहारी है यानि ये मांस और समुद्री पेड़ आदि खाती है। जिस वजह से इसके दांतों की बनावट इंसानों की तरह होती है।

सोशल मीडिया पर लोग परेशान
वहीं फोटो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवालों की बौछार लगा दी। एक शख्स ने लिखा कि आखिर ये सब अनोखे जीव मिलते कहां हैं, हमने तो कभी ऐसी मछली नहीं देखी। इसके बाद एक दूसरे शख्स ने मछली के दांतों की तारीफ की, उसने लिखा कि इसके दांत तो मेरे दांतों से भी अच्छे हैं।

...जब मिली दैत्याकार मछली
हाल ही में ब्रिटेन में भी एक अजीबो-गरीब मछली मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन दोस्तों (काइल कविला, गारेथ वलारिणो और शॉन देसुइसा) ने छुट्टी वाले दिन मछली पकड़ने का प्लान बनाया। उसी दिन जाल में गलती से 'ब्लूफिन टूना मछली' आ फंसी। 328 किलो वजनी 'ब्लूफिन टूना मछली' इतनी बड़ी थी कि उसे एक आदमी द्वारा संभाल पाना नामुमकिन है। यह साइज में इतनी बड़ी थी कि फिशिंग कर रहे लोगों के नाव में भी नहीं समा सकी।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications