5 घंटे का सफर कर अपने 'सच्चे प्रेमी' से मिलने पहुंची लड़की, बंद कमरे के अंदर हो रहा था 'गंदा' काम!
नई दिल्ली, 16 फरवरी: प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। हालांकि यह रिश्ता जब ही अच्छा और साथ निभाने वाला होता है, जब दो लोग एक दूसरे के करीब रहे। दूर रहकर प्यार में रहना काफी मुश्किल होता है। लॉन्ग डिस्टेंस अक्सर रिश्ते में दरार ला देती है। ऐसा ही एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का साइड इफेक्ट उस वक्त देखने को मिला, जब एक लड़की अपने प्रेमी से 5 घंटे का लंबा सफर करके उससे मिलने पहुंची, लेकिन उसका भ्रम टूट गया। क्या है पूरा मामला पढ़िए...

लॉन्ग-डिस्टेंस बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची लड़की
14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। यह दिन प्यार करने वालों के लिए सबसे खास होता है। ऐसे में अमेरिका की रहने वाली एक लड़की को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब वो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए उसके शहर पहुंची पहुंची थी। कार से 5 घंटे का लंबा सफर पूरा करने के बाद जब वो अपने लवर से मिलने पहुंची तो उसको सिर्फ निराशा ही हाथ लगी।

'सच्चे प्यार' ने दिया धोखा!
अपने सच्चे प्यार के लिए कार से 5 घंटे की जर्नी कर दूसरे शहर पहुंची लड़की ने सोचा था कि ऐसा करके अपने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देगी, लेकिन उसकी सरप्राइज विजिट पर दुखों का पहाड़ उस वक्त टूट पड़ा, जब लड़का किसी और लड़की के साथ कमरे में बंद था। 'डेली स्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक जिस लड़की के साथ यह घटना हुई, उसका नाम मैरी फाट्ज (Mary Fatz) है। मैरी और उसका ब्वॉयफ्रेंड अलग-अलग जगहों पर पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में जब मिलने गई तो उसने इसका एक टिक-टॉक वीडियो भी बनाया था।

बॉयफ्रेंड के रूम के गेट को नॉक करती रही मैरी
अमेरिका में रहने मैरी फाट्ज ने हाल ही में इस घटना का वीडियो शेयर कर बताया कि जब वो पूर्वी कैरोलिना की एक यूनिवर्सिटी में अपने लॉन्ग-डिस्टेंस बॉयफ्रेंड से मुलाकात करने पहुंची तो उसे मालूम हुआ कि उसका बॉयफ्रेंड उसे चिट कर रहा है। इतना ही नहीं धोखबाज लड़का दूसरी लड़की के साथ बिजी था। वीडियो में लड़की ने दिखाया गया जब वो हॉस्टल में अपने बॉयफ्रेंड के रूम के गेट को नॉक करती हैं तो उसे कोई रिएक्शन नहीं मिलता, जिसको देखकर वो काफी हैरान होती है।

सोशल मीडिया पर वायरल घटना
काफी वक्त तक रूम का गेट खटखटाने पर भी नहीं खुलता तो वहां से निराश होकर दबे पांव वापस लौट जाती है। लड़की ने TikTok पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखती कि लॉन्ग-डिस्टेंस बॉयफ्रेंड से मिलने जाएं और वो जवाब ना दे क्योंकि उसे दूसरी लड़की मिल गई है। इस पोस्ट को तब से 28.4 मिलियन बार देखा जा चुका है। वहीं लोग इस घटना को काफी दिल तोड़ने वाली बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications