गजब का दिमाग: शख्स ने लॉटरी टिकट खरीदने में लगाई जबरदस्त ट्रिक, एक साथ जीते 8 करोड़
नई दिल्ली: कहते हैं किस्मत बहुत बड़ी चीज है, अगर किस्मत ने साथ ना दिया तो महलों में रहने वाला इंसान सड़क पर आ जाता है, जबकि सड़क पर रहने वाला इंसान रातों-रात महल में पहुंच जाता है। अब इसी तरह का मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां एक शख्स ने लॉटरी टिकट खरीदने में ऐसी ट्रिक लगाई कि वो करोड़पति बन गया। उसकी चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है।

200 टिकट खरीदे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अलेक्जेंड्रिया के अली घैमी ने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में 200 समान टिकट खरीदे। खरीदे गए सभी टिकटों में 0-2-6-5 नंबर थे, जो उनकी जन्मतिथि से जुड़े थे। इतने ज्यादा टिकट खरीदने के बाद लोग उन्हें पागल समझने लगे, लेकिन कुछ दिनों बाद पता चला कि उनकी लॉटरी निकल गई है। जिस पर उन्हें 1 मिलियन डॉलर की राशि मिली। भारत के हिसाब से ये 8 करोड़ से ज्यादा होगी।

शहर छोड़ने को थे तैयार
अली घैमी ने कहा कि वो शहर छोड़ने की तैयारी कर रहे थे, तभी वो वर्जीनिया के एक स्टोर पर रुके, जहां उन्हें लॉटरी के टिकट दिखे। एक टिकट की कीमत 1 डॉलर थी, जिस पर उन्होंने 200 डॉलर में पूरे 200 टिकट खरीद लिए। उस वक्त दुकानदार को भी थोड़ा अजीब लगा था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि वो करोड़पति बनने वाले हैं।

खुशी से हो गए पागल!
घैमी के मुताबिक उनको यकीन ही नहीं हो रहा था कि उन्होंने इतनी बड़ी राशि जीत ली है, ऐसे में वो खुद को शांत करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा ऐसा लग रहा था कि मैं खुशी के मारे दिवाल को मुक्का मार दूंगा, लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। उन्होंने उस पैसे को खर्च करने की काफी प्लानिंग की है। ये उनके लिए बहुत बड़ी धनराशि है।

केरल के शख्स ने जीते 25 करोड़
अभी कुछ दिनों पहले केरल में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जहां एक ऑटो ड्राइवर ने 25 करोड़ रुपये की ओणम लॉटरी जीती। उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिस वजह से वो ऑटो चलाते थे। इसके बाद उन्होंने शेफ के तौर पर मलेशिया जाने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने तीन लाख का लोन भी लिया था, लेकिन उनकी किस्मत चमकी और वो 25 करोड़ जीत गए। खास बात तो ये है कि उन्होंने एक दिन पहले ही वो टिकट खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications