ये होती हैं प्लेन के अंदर सबसे गंदी जगहें, एयरहॉस्टेस ने खोले फ्लाइट के सीक्रेट

एयरहॉस्टेस ने बताया कि अगर मैं तीन सबसे गंदी चीजों को लिस्टेड करना चाहूं तो ये प्लेन में ही होती हैं।

Dirtiest Places on Plane

प्लेन में कई तरह की चीजें होती हैं, जिनके बारे में यात्रियों को दूर-दूर तक यात्रियों को नहीं पता होता। दिशानिर्देशों के बारे में बताते हुए यात्रियों को जिन चीजों के बारे में जानकारी दी जाती है, इसके अलावा भी कई चीजें हैं, जिनके बारे में यात्रियों को ना तो पता होता है, ना ही क्रू मेंबर द्वारा कभी भी बताया जाता है। लेकन बार्बी नाम की एयर हॉस्टेस ने प्लेन से जुड़ी ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जो काफी शॉकिंग है और इन चीजों के बारे में किसी को भी पता नहीं होगा।

बार्बी ने बताए फ्लाइट के सीक्रेट

बार्बी ने बताए फ्लाइट के सीक्रेट

35000 फीट की ऊंचाई पर काम करने वाली प्लाइट अटेंडेंट ने अपनी नौकरी के बारे में कुछ मजेदार बातें बताई हैं। 'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, 29 साल की बार्बी अर्जेंटीना से ला अजफाटा के लिए फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम करती हैं। टिकटॉक पर बार्बी अपनी जर्नी के वीडियोज शेयर करती रहती हैं और उनके ये वीडियोज वायरल भी हो जाते हैं।

ब्लैक बॉक्स को लेकर बोली ये बात

ब्लैक बॉक्स को लेकर बोली ये बात

बार्बी ने अपने 3 मिलियन फॉलोवर्स को अपनी फ्लाइट से जुड़े कुछ ऐसे सीक्रेट बताए, जो पहले यात्रियों को कभी किसी ने नहीं बताए। बार्बी ने बताया कि विमान दुर्घटनाओं में इस्तेमाल किया जाने वाला ब्लैक बॉक्स असल में काला नहीं होता है।

' ये तीन चीजें बहुत गंदी होती हैं'

' ये तीन चीजें बहुत गंदी होती हैं'

बताते चलें कि बार्बी इटली में रहती हैं लेकिन फ्लाइट में अपनी नौकरी के चलते पूरी दुनिया की यात्रा करती हैं। बार्बी कहती हैं कि अगर मैं प्लेन में तीन सबसे ज्यादा गंदी जगहों के बारे में बात करूं, मैं सबसे पहले टॉयलेट के फर्श के बारे में बताना चाहूंगी। बहुत सारे लोग बिना जूतों के वहां चले जाते हैं और मुझे इस बात पर यकीन करना काफी मुश्किल हो रहा है।

ये काम नहीं करते सफाई कर्मी

ये काम नहीं करते सफाई कर्मी

दूसरे नंबर पर बार्बी प्लेन की सीट पॉकेट्स को रखती हैं। मैंने पॉकेट्स में यात्रियों को घटिया चीजें रखते हुए देखा है। तो ये जगह दूसरे नंबर पर सबसे खराब है। तीसरी चीज है डस्टबिन। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब प्लेन में क्लीनिंग टीम आती है, तो वे बिन को कभी भी क्लीन नहीं करते। सोचिये आपको वहां क्या-क्या मिल सकता है।

क्या वाकई हवा में छोड़ी जाती है गंदगी?

क्या वाकई हवा में छोड़ी जाती है गंदगी?

अकसर लोगों का सोचना होता है कि प्लेन गंदगी को हवा में छोड़ देता है। लेकिन बार्बी ने इस मिथ को तोड़ते हुए बताया कि प्लेन में दो टैंक होते हैं। एक तो पीने के पानी के लिए होता है और दूसरा गंदगी के लिए। तो टॉयलेट से जब भी गंदगी बाहर जाती है तो ये गंदगी वाले टैंक में जमा होती है।

Recommended Video

      Bangkok से India आ रही फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, नहीं देखी होगी ऐसी फाइट | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+