पुराने घर की मरम्मत के दौरान मजदूरों को मिला बक्सा, खोलते ही पैरों तले खिसक गई जमीन

Agra workers found human skull: उत्तर प्रदेश के आगरा जिला से उस वक्त चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब एक मकान को तोड़ते वक्त कुछ ऐसा मिला, जिससे सनसनी मच गई। खुदाई करते वक्त मजदूरों ने जो देखा, उनके हाथ भी कांपने लगे और वो सामान छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए।

कारीगरों को मिला बक्सा
दरअसल, आगरा में कुछ वक्त पहले डॉक्टर नरेश अग्रवाल ने अछनेरा के पूर्व चेयरमैन अशोक अग्रवाल को अपना मकान बेच दिया था। अशोक इस मकान को तुड़वाकर नया निर्माण करवाने वाले थे। ऐसे में जब मकान तोड़ने के लिए कारीगर पहुंचे तो उन्हें एक पुराना बक्सा मिला।

Agra

मजदूरों के पैरों तले खिसकी जमीन
'आज तक' की खबर के मुताबिक, कारागरों ने जब इस बक्से को खोला तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। दरअसल, इस बक्से में नर कंकाल थे, जिसे देखने के बाद कारीगरों में हड़कंप मच गया और वे काम छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस को इस बक्से और कंकाल मिलने की सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस विभाग की टीम वहां पहुंची।

छानबीन में लगी पुलिस
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये नरकंकाल यहां कैसे आए? ये किसके नरकंकाल हैं? मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बक्से में बंद कंकाल को प्रयोगशाला में भिजवा दिया है। एसीपी अछनेरा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इन कंकालों को डमी बताया लेकिन मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

दान पेटी में मिला कंकाल
इससे पहले भी एक मामला सामने आया था, जिसमें एक दान पात्र को जब खोला गया तो उसमें कंकाल पाया गया। इस घटना ने सबको हैरान करके रख दिया था। हालांकि, ये घटना भारत नहीं बल्कि विदेश से सामने आई थी। इस तरह की घटनाएं अकसर बेहद डरा देने वाली होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+