पसीना बहा रहे मजदूर की मदद करता दिखा Puppy, वीडियो देखकर उमड़ जाएगा प्यार

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज नजर आ जाते हैं, जो किसी का भी दिन बना दे। सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्लिप्स में जानवरों के वीडियोज काफी वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक प्यारा सा पपी एक श्रमिक की मदद करता दिख रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक श्रमिक गड्ढे से मिट्टी निकाल रहा है और सामने एक छोटा सा पपी खड़ा है। जैसे ही श्रमिक मिट्टी बाहर फेंकता है तो पपी उस मिट्टी को फैला रहा है। वीडियो बेहद ही प्यारा है।
(वीडियो-नीचे)

Image courtesy: Instagram

इस शानदार क्लिप को गुडन्यूज मूवमेंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे 1 मिलियन लोगों ने देखा है। वीडियो में पपी जिस तरह इंसानों की तरह कंस्ट्रक्शन वर्कर की मदद करता दिख रहा है, ये वाकई में हैरत भरा है। ऐसा लग रहा है कि पपी को कंस्ट्रक्शन वर्कर की मदद करने का मन किया और वो बस चला आया।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि हर बार जब कंस्ट्रक्शन वर्कर मिट्टी को जमीन पर फेंकता है तो ये प्यारा सा कुत्ता अपने अगले पैरों से मिट्टी को किनारे करके उसकी मदद कर रहा है। वीडियो को लोगों के जमकर रिएक्शन मिल रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस डॉगी को भी सैलरी मिलनी चाहिए। उसे खाना खिलाने की जरूरत है। एक ने कहा कि उसे अपनाना एक बेहद अच्छा ऑप्शन है।

यहां देखें वीडियो...

एक यूजर ने कहा कि उम्मीद है कि इस प्यारे पपी को एक अच्छा सा घर मिल जाएगा। एक और यूजर ने कहा कि ये सबसे प्यारा हेल्पर है। एक और यूजर ने कहा कि हम डॉग्स को डिजर्व नहीं करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+