Adidas ने लॉन्च किए दुनिया के सबसे लंबे जूते, यूजर्स ने पूछा- इसे पहनकर कहां जाएं?

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है। भारत सहित कई देशों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है, ऐसे में एडिडास ने अपने प्रोडक्ट के जरिए कोरोना काल में लोगों को बीच आवश्यक दूरी बनाने का एक मस्त तरीका निकाला है। एडिडास ने हाल ही में दुनिया के सबसे लंबे जूते लॉन्च किए हैं, जो इतने लंबे हैं कि आसानी से सामने खड़े व्यक्ति से 2 फीट की दूरी बनाई जा सकती है।

लॉन्च हुए दुनिया के सबसे लंबे जूते

लॉन्च हुए दुनिया के सबसे लंबे जूते

फैशन की दुनिया में अच्छी से अच्छी और विचित्र से विचित्र चीज भी ट्रेंडिंग के मामले में नंबर एक पर पहुंच जाती है। एडिडास के सबसे लंबे जूतों के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। करीब दो फीट लंबे काले और सफेद रंग के जूतों को देखने के बाद हर कोई हैरान है। कुछ लोगों ने इसे पहनने की भी इच्छा जाहिर की है। देखने में काफी अजीबोगरीब लग रहे इन जूतों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

प्रसिद्ध रैपर और एडिडास ने मिलकर डिजाइन किया जूता

प्रसिद्ध रैपर और एडिडास ने मिलकर डिजाइन किया जूता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एडिडास ने इन जूतों को टॉमी कैश नामक एक प्रसिद्ध एस्टोनियाई रैपर के सहयोग से बनाया है। यह जूते 'सुपरस्टार' नाम के एक अभियान का हिस्सा बताए जा रहे हैं। जूतों की फोटो टॉमी कैश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। सिंगर्स ने मिलकर इस नई शू रेंज को एक ब्रांड के तौर पर उतारा है। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

जूतों को बनाने का ये है उद्देश्य

जूतों को बनाने का ये है उद्देश्य

बताया जा रहा है कि कंपनी और सिंगर्स द्वारा ऐसे जूतों को डिजाइन करने का उद्देश्य विभिन्न व्यक्तित्वों और विचारों को उजागर करना था। रैपर टॉमी कैश ने अपने एक बयान में कहा, 'अच्छी और बुरी ताकतें दोनों एक ही समय पर एक साथ रहती हैं, दो विपरीत शक्तियां या विचार जो लगातार एक दूसरे से लड़ रही हैं। इसलिए अपने एक व्यक्तित्व को छिपाने की बजाए, एक-दूसरे के साथ काम करें।' जूतों का काला और सफेद रंग उन्हीं दो अलग-अलग व्यक्तित्वों को दर्शाता है।

मजेदार मीम्स और जोक्स की आई बाढ़

मजेदार मीम्स और जोक्स की आई बाढ़

सोशल मीडिया पर जूतों की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं, लोग इसके डिजाइन और कलर को देखकर हैरान हैं। जूते को लेकर मजेदार मीम्स और जोक्स शेयर किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह जूते लोकप्रिय फ्रेंच ब्रेड 'बैगूएट' की तरह दिखता है। कुछ लोग जूते के उपयोग पर सवाल उठा रहे हैं, उनका कहना है कि इसे पहनकर कौन कहां जाना चाहेगा। जूते को लेकर इंटरनेट पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई है।

यह भी पढ़ें: जूते के सोल पर लिखा बिक रहा था 'ठाकुर 6 नंबर', शिकायत के बाद दुकानदार और कंपनी पर दर्ज हुई FIR

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+