इस होटल में बिल्लियों को दी गई नौकरी,जानें क्या है उनका काम?

इस होटल ने बिल्लियों को दी नौकरी, काम बस स्टाफ के साथ मस्ती करना।

नई दिल्ली। अबू-धाबी के एक होटल में इंसानों के बजाए बिल्लियों को नौकरी पर रखा गया है। इस होटल में 8 बिल्लियों को जॉब पर रखा गया है। बिल्लियों को इस होटल के स्टाफ को रिलेक्स करने का काम दिया गया है।

 Abu Dhabi-based Jannah Hotels And Resorts Hires 8 Cats to Help Staff Beat Stress

रिपोर्ट के मुताबिक अबू धाबी के होटल जैनाह ने अपने यहां 8 प्यारी बिल्लियों को नौकरी पर ऱखा है। ऐसा करने के पीछे होटल की दलील है कि वो बिल्लियों की मदद से अपने स्टाफ को रिलेक्स करने में मदद करना चाहते है। ये बिल्लियां स्टाफ का मनोरजंन करेगी, जिससे उनके ऊपर से काम का स्ट्रेस कम होगा और वो रिलेक्स कर सकेंगे।

ऐसा होने से होटल के स्टाफ के काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी। स्टाफ के साथ-साथ होटल में आने वाले मेहमान भी इन बिल्लियों के साथ खेल सकेंगे। जैनाह होटल एंड रिसॉट के मुताबिक सारी बिल्लियां अबू धाबी स्थित उनके हेड ऑफिस की कर्मचारी होंगी।

होटल से फाउंडर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर नेमेमी इमाद दारिचैस के मुताबिक स्टडी में पाया गया है कि पालतू जानवर ऑफिस के माहौल को खुशनुमा रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम इसी वजह से बिल्लियों को लेकर आए ताकि होटल के कर्मचारी उनसे घुलमिल जाए और अपने काम के प्रेशर को कम कर सके। ये बिल्लियां उनके उत्साह को बढ़ावा देगी। जब ये बिल्लियां होटल के ऑफिस में उछलेगी-कूदेगी, कर्मचारियों के गोद में बैठेगी तो ऑफिस का माहौल अपने-आप तनाव रहित हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+