ये है असली 'मर्दानी', तकिए के कवर से पकड़ लिया जहरीला सांप

नई दि‍ल्‍ली। सांप को देखकर मन में खौफ बैठना तो लाजिमी है। अगर यही सांप आपके कमरे में टहलता हुआ नजर आए तो जाहिर सी बात है क‍ि आपके पसीने छूट जाएंगे। अमेरिका के महिला के घर में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां पर महिला जैसे ही अपने कमरे में आती है तो उसका मुकाबला 5 से 6 फुट लंबे खतरनाक सांप से होता है। घर में अकेले होने के बाद भी उन्‍होंने सांप को बड़ी ही चालाकी से पकड़ ल‍िया। नहीं तो वह उनके ल‍िए बड़ा खतरा बन सकता था।

ये है असली 'मर्दानी

इस महिला का नाम सनशाइन मेक्‍युरी है। उन्‍होंने सांप को पकड़ने में ऐसी बहादुरी द‍िखाई क‍ि ज‍िसे देखकर आप भी कहेंगे भई वाह। उन्‍होंने जैसे ही कमरे में सांप को देखा तो वह जल्‍दी से अपने बेडरूम से तकिए का कवर लेकर आईं। सांप को बड़ी ही ट्रिक से पूछ से पकड़ा और तकिये के कवर में भर ल‍िया। यह वीड‍ियो सोशल मी‍ड‍िया पर खूब शेयर हो रहा है। उनका कहना है क‍ि यह सांप झाड़ियों से होकर उनके कमरे में आ धमका था। अगर अबकी बार आप भी कहीं अपने यहां सांप को देख लें तो कुछ इसी तरीके से उसे पकड़े। नहीं तो कहीं आपके लेने के देने पड़ जाए। अब तक इस वीडियो को 37 हजार बार शेयर किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+