आठ साल से छुट्टी नहीं ली इस सरकारी डॉक्टर ने

अक्सर आप अपने ऑफिस में छुट्टी नहीं मिलने पर अपने बॉस से नाराज रहते हैं, या किसी छुट्टी के दिन अगर आपका साप्ताहिक अवकाश पड़ जाए तो आपको इस बात का अफसोस होने सलगा है कि एक छुट्टी बेकार हो गयी। लेकिन आप सुनकर दंग रह जायेंगे कि एक डॉक्टर ने पिछले आठ साल से बिना कोई छुट्टी लिये काम कर रहा है।

doctor

मध्य प्रदेश के इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉ भरत वाजपेयी ने बिना कोई छुट्टी लिए लगातार आठ साल से काम कर रहे है। डॉ भरत इंदौर के गोविंदवल्लभ पंत जिला अस्पताल के शव परीक्षण विभाग में प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। वाजपेयी का कहना है कि यह विभाग 6 नवंबर 2006 से शुरु हुआ है और तब से वह इस अस्पताल में बिना किसी छुट्टी के कार्यरत हैं। इस दौरान वह 600 शवों का पोस्टमार्टम कर चुके हैं।

वाजपेयी बताते हैं कि कई बार ऐसा वक्त भी आया कि जिलाधिकारी की इजाजत लेने के बाद रात में भी पोस्टमार्टम करना पड़ा है। वहीं वाजपेयी मृत्यु के बाद अंगदान की प्रक्रिया को सरल होने के साथ हर साल एक दिन अंगदान के लिए ‘फॉरेन्सिक डे' घोषित होना चाहिए।

वाजपेयी को उनकी इस उपलब्धि के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी नाम दर्ज है। वहीं वाजपेयी जी का कहना है कि मेडिकोलीगल मामलों की जांच में पोस्टमॉर्टम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में इसे टाला नहीं जा सकता है।
वाजपेयी ने बताया कि जिला अस्पताल का शव परीक्षण गृह मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों की शायद सबसे छोटी फॉरेंसिक मेडिसिन इकाई है, जिसे अक्टूबर 2011 में सूबे की पहली कम्प्यूटरीकृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देने का गौरव भी हासिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+