बिल्ली को बनाया कंपनी का मैनेजर, मिलती हैं 216 यूएस डॉलर की सैलरी
नई दिल्ली। क्या कभी आपने सुना है कि किसी बड़ी कंपनी के मैनेजर के तौर पर बिल्ली की नियुक्ति की जाए। जी हां रोमानिया में एक बिल्ली को कंपनी का मैनेजर बना दिया गया है।
कैटबॉक्स नाम की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में बिल्ली को कंपनी का मैनेजर बनाया गया है। कंपनी ने बिल्ली के कई फोटो भी अलग-अलग अंदाज अपनी साइट पर पेश कर रही है।
वहीं कंपनी का कहना है कि ऐसा करने से उनकी कंपनी की आय में बढ़ोत्तरी हुई है साथ ही लोगों का मनोरंजन भी हो रहा है। बात यहीं नहीं खत्म होती है बिल्ली के मैनेजर बनाये जाने के बाद उसे तकीब 14 हजार रुपए हर माह सैलरी भी दी जाती है।
Video: omg यह गिलहरी तो सांप को मूंगफली समझकर खाती है
जो सैलरी इस बिल्ली को दी जाती है उसका चौथा हिस्सा बिल्ली के खान पान पर खर्च किया जाता है जबकि बाकी राशि बिल्ली के मालिक को दिया जाता है।













Click it and Unblock the Notifications