एक बुखार आने के बाद गायब हो गई शख्स की नींद, परिवार वाले बोले- 61 सालों से नहीं सोया

वायरल वीडियो में शख्स ने बताया कि वो पूरे 61 सालों से सोया ही नहीं है। एनजोक नाम का ये शख्स ना सो सकने के बाद भी एकदम स्वस्थ है। उन्हें खेती बाड़ी करना काफी पसंद है।

Credit: Drew Binsky/Youtube

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक स्वस्थ व्यक्ति को 8-9 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। ये बात हम बचपन से ही सुनते और पढ़ते आ रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि बिजी दिनचर्या की वजह से पूरी नींद नहीं मिल पाती और इसका सीधा असर हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में हर व्यक्ति की कोशिश यही रहती है कि अच्छी नींद आ जाए ताकि अगली सुबह उठें तो तरोताजा महसूस कर सकें। एक दिन की भी नींद ना आए तो बेचैनी सी महसूस होने लगती है। ऐसे में जरा सोच कर देखिये अगर नींद ही गायब हो जाए तो...लोगों को अकसर शिकायत रहती है कि उन्हें सही से नींद नहीं आती। लेकिन आज जिस शख्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उनकी नींद ही गायब हो चुकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शख्स एक या दो नहीं, कुछ हफ्ते नहीं, कुछ महीने नहीं बल्कि पूरे 61 सालों से सोया ही नहीं है।

61 सालों से नहीं सोया शख्स

61 सालों से नहीं सोया शख्स

कैसा हो अगर किसी इंसान की नींद ही उड़ जाए। जाहिर सी बात है, उसकी हेल्थ खराब होगी। या शायद इस बात पर भरोसा कर पाना ही मुश्किल हो जाए। लेकिन 80 साल के एक शख्स का दावा है कि वो पिछले 61 सालों से सोया ही नहीं है। इस शख्स को किसी ने सोते हुए देखा ही नहीं है। खुद एक इंटरव्यू में ये बात इस शख्स ने बताई है।

शख्स ने बयां की अपनी दास्तां

शख्स ने बयां की अपनी दास्तां

Binsky को दिए इंटरव्यू में शख्स ने अपनी पूरी कहानी बताई है। वियतनाम में रहने वाले इस शख्स का नाम थाई एनजोक है। उनका कहना है कि एक रात उन्हें बुखार आया और फिर इसके बाद उनकी नींद ही उड़ गई। वे उस रात के बाद से सो ही नहीं पाए। हालांकि, एनजोक चाहते हैं कि उन्हें नींद आए और वे चैन से सो सकें।

सालों से नहीं सोए, तो कैसा है स्वास्थ्य?

सालों से नहीं सोए, तो कैसा है स्वास्थ्य?

आमतौर पर किसी शख्स को एक या दो दिन भी नींद ना आए तो इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। काम करने के तरीके पर भी आपकी नींद पूरी ना होने का असर साफ नजर आता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एनजोक के स्वास्थ्य पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। 80 की उम्र में भी एनजोक एकदम ठीक-ठाक हैं। वे खुद बहुत सारे काम देखते हैं।

खेतों में काम करते हैं एनजोक

खेतों में काम करते हैं एनजोक

एनजोक इतने बूढ़े होने के बाद भी खेतों में टहलते रहते हैं। इसके साथ ही खेतों में काम भी करते हैं। उनका कहना है कि पूरे दिन काम करने के बाद सामान्य लोगों से उन्हें थकान थोड़ा कम ही लगती है। एनजोक को ग्रीन टी और राइस वाइन काफी पसंद है। कभी ज्यादा ड्रिंक करने पर भी उन्हें नींद नहीं आती। एक-दो घंटे के लिए लेटने पर भी एनजोक पूरी नींद नहीं ले पाते।

कई लोग ले चुके हैं रियलिटी चैक

कई लोग ले चुके हैं रियलिटी चैक

एनजोक का दावा है कि उनका रियलिटी चैक करने विदेश से भी कई लोग आ चुके हैं। कईयों ने उनके स्वास्थ्य की जांच तो कईयों ने नींद ना आ पाने वाली परेशानी की हकीकत जानने की कोशिश की है। कुछ ने उनके साथ रात के समय रहकर भी सब जानने की कोशिश की है। फिलहाल उनका एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें उने परिवार के सदस्य भी नींद ना आ सकने के बारे में बता रहे हैं।

Recommended Video

    Sleepless Man In The World: आखिर 50 सालों से क्यों नहीं सोया ये शख्स | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+