चूहे ने 8 साल के बच्चे को काटा, पिता ने रेस्तरां के खिलाफ दर्ज किया मामला, VIDEO

मेकडॉनल्ड्स में अपने माता-पिता के साथ बैठे एक बच्चे को चूहे ने काट लिया। बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया। साथ ही बच्चे के पिता ने रेस्तरां के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा ली है।

Credit: @SHenrixs

तेलंगाना से एक उस वक्त एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब एक 8 साल के छोटे से बच्चे को चूहे ने काट लिया। वो लड़का उस वक्त फेमस रेस्टोरेंट चेन मेकडॉनल्ड्स में खाना खा रहा था। कथित तौर पर ये घटना कोमपल्ली के एसपीजी होटल में हुई। जब अचानक एक चूहा वॉशरूम से निकलकर रेस्टोरेंट के सिटिंग एरिया में घुस गया। घटना के समय वो 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता के साथ था। बच्चा चूहे को अपने पास आता देख काफी डर गया था।

बताते चलें कि ये घटना बीते 8 मार्च को हुई थी। जब एक चूहा अचानक वॉशरूम से निकलकर बच्चे के पास जा पहुंचा। बच्चा उस वक्त मेकडॉनल्ड्स में बैठकर अपने माता-पिता के साथ खाना खा रहा था। चूहा सिटिंग एरिया में आकर बच्चे को काटने लगा। तुरंत आसपास के लोग आकर उस बच्चे को चूहे से छुड़ाने लगे। इसके बाद लोग बच्चे को अस्पताल लेकर गए और एंटी रेबीज का टीका लगाया। इस पूरे मामले का सीसीटीवी वीडियो @SHenrixs नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है।

Credit: @SHenrixs

इसके साथ ही मार्च 9 को रेस्टोरेंट मैनेजमेंट के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। ये शिकायत बच्चे के पिता ने दर्ज करवाई। लड़के के पिता ने एक अधिकारी से रेस्टोरेंट मैनेजमेंट की ओर से लापरवाही का आरोप लगाया है और घटना के बाद भी उनकी ओर से कोई खास एक्शन ना लेने की भी शिकायत की है।

इस मामले के सामने आने के बाद लोग भी काफी हैरान हैं कि आखिर कैसे रेस्टोरेंट मैनेजमेंट इस तरह की लापरवाही बरत सकता है। 8 साल के छोटे से बच्चे को ज्यादा खतरा भी हो सकता था। हालांकि, चूहे के काटने के बाद बच्चे को अस्पताल लेकर जाना पड़ा, जहां डॉक्टर्स ने उसे दवा दी।

ये मामला तेलंगाना के कोमपल्ली के एसपीजी होटल का है, जहां मेकडॉनल्ड्स में खाना खा रहे बच्चे को चूहे ने काटा। लोग भी रेस्टोरेंट की ओर से इस तरह की लापरवाही देखने के बाद काफी हैरान हैं। हालांकि, बच्चे के पिता की ओर से शिकायत के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+