'ये दूसरी दुनिया का रास्ता'? समुद्र के अंदर 7000 साल पुरानी सड़क मिली, देखें पहला VIDEO

पुरातत्वविदों को समुद्र के अंदर सड़क मिली है। वो करीब 7000 साल पुरानी मानी जा रही। इसका निर्माण नियोलिथिक हवार कल्‍चर के लोगों ने किया होगा।

road

पृथ्वी के साथ-साथ समुद्र की गहराइयों में बहुत सारे राज छिपे हुए हैं, जिस पर से आए दिन पर्दा हटता रहता है। अब समुद्र के अंदर एक सड़क मिली है, जो हजारों साल पुरानी है। इसका वीडियो भी सामने आया है। (वीडियो-नीचे)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरातत्वविदों ने दक्षिणी क्रोएशियाई तट के पास समुद्र की गहराई में एक सड़क के अवशेष खोजे। माना जा रहा कि ये 7000 साल पुराने हैं। सोशल मीडिया पर अब इसको लेकर तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक पुरातत्वविद ने बताया कि ये खोज कोरकुला के पास हुई है। ये ज्यादा गहराई में नहीं है, इस वजह से इसे खोजने में आसानी हुई। ये करीब 4-5 मीटर अंदर है। प्रारंभिक जांच में वैज्ञानिकों ने इसके यहां होने से जुड़ा राज खोल दिया है।

उन्होंने कहा कि द्वीप के पास कोई बस्ती रही होगी, वहां के लोगों ने सड़क बनाई। समुद्र का जलस्तर बढ़ने से वो पानी के अंदर समा गई। जिसके अवशेष अब मिले हैं। एक सवाल ये भी उठता है कि आखिर 7000 साल बीत जाने के बाद भी ये सड़क पूरी तरह से नष्ट क्यों नहीं हुई? इसका भी जवाब पुरातत्वविदों ने दिया।

जांच करने पर पता चला कि उस इलाके के आसपास कई द्वीप हैं, ऐसे में बड़ी लहरों के प्रभाव से बचा रहता है। यही सड़क के अभी तक बचे रहने का मुख्य कारण है। अभी जो सड़क मिली है, उसकी चौड़ाई 13 फीट बताई जा रही। उसके निर्माण में ईंट की जगह पत्थर का इस्तेमाल हुआ था।

किसने किया निर्माण?
वैसे अभी तक सड़क का निर्माण करने वालों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन माना जा रहा कि नियोलिथिक हवार कल्‍चर को मानने वाले लोगों ने ये किया होगा। करीब 7000 साल पहले इंसान शिकार छोड़कर खेती पर निर्भर होने लगे थे, उसी वक्त बस्तियों का निर्माण हुआ था।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। एक शख्स ने लिखा कि ये तो दूसरी दुनिया की सड़क लग रही। एक अन्य के कमेंट किया कि आज की सड़कें साल भर भी ना चलतीं और ये 7000 साल तक टिकी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+