53 साल की उम्र में महिला ने पीठ पर बनवाया खास टैटू, सच जानकर भावुक हो जाएंगे आप

53 साल की उम्र में महिला ने पीठ पर बनवाया खास टैटू, सच जानकर भावुक हो जाएंगे आप

नई दिल्ली। टैटू का फैशन पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ रहा है। लोग दूसरों से हट के दिखने के लिए तो कोई ट्रेंड में रहने के लिए टैटू बनवा रहा है। कुछ लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए टैटू( Tattoo) बनवाते हैं तो कुछ लोग अपनों की याद में। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली 53 साल की केली कार्टन बेल ने अपनी पीठ पर ऐसा टैटू बनवाया कि हर किसी को हैरान कर दिया।

 53 Years Old Mom cover her back with Tattoo, Mixing the ashes of mothers with tattoo ink

टैटू की कहानी कर देगी भावुक

डेली स्टार वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक केली कार्टर ने अपनी पूरी पीठ पर खास और बेहद अजीबों-गरीब टैटू बनवाया। दरअसल केली अपनी मां से बहुत प्यार करती थी, लेकिन 2018 में उनकी मौत हो गई। केली मां से जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। मां के करीब रहने का केली ने अनोखा तरीका निकाला और मां की अस्थियों के राख को इंक में मिलाकर अपनी पूरी पीठ पर टैटू बनवा लिया। न सिर्फ मां की बल्कि अपनी मरी हुई बेटी और बहनों की अस्थियों के राख को केली ने टैटू के इंक में मिलाकर खास टैटू गुदवाया है।

मां की मौत के लिया फैसला

केरी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि साल 2018 में उसकी मां की मौत हो गई थी। अपनी मां की मौत से वो इतना दुखी हुई कि उसने अपने शरीर पर पहला टैटू बनाने का फैसला किया। ये टैटू भी खास था, क्योंकि केरी ने अपने टैटू के इंक में मां की अस्थियों का राख मिलवाया और फिर उससे टैटू गुदवाया।

बेटी के लिए खास टैटू

केरी की जिंदगी में मुश्किलें कम नहीं थी। मां की मौत के बाद उसकी बेटी की भी मौत हो गई। केली की 2 बहनें ड्रग्स ओवरडोज के कारण मर गई। वहीं एक और बहन ने सुसाइड कर लिया। केली एक के बाद एक सबके लिए अपने पीठ पर टैटू बनवाती गई। केरी ने सबकी अस्थियों को टैटू इंक में मिलवाकर फिर उससे टैटू के डिजाइन बनवाए। ये आइडिया उन्हें गूगल से मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+