OMG! पानी में तैरता दिखा यह विशालकाय केकड़ा

लंदन। अगर 50 फुट की व्हेल दिख जाए तो हैरानी थोड़ी कम होती है, लेकिन समुद्र तट पर अगर आपको 50 फुट का केकड़ा दिख जाए तो यह आपके लिए डर और हैरानी दोनों की वजह हो सकता है। आपको बता दें, लंदन में व्हिसेल्स के बंदरगाह पर लोगों को इसी आश्चर्य से गुजरना पड़ा।

crab

लंदन के केंट बंदरगाह की तस्वीरों में इस विशाल केकड़े की तस्वीर सामने आई है। जिसमें एक केकड़ा पानी में तैरता साफ दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस केकड़े की लंबाई कम से कम 50 फीट तक की होगी। जिसके सामने तमाम जहाज और नाव बौने लग रहे हैं।

समुद्र तट पर बसा यह शहर अपनी मछली और ऑइस्टर डिशेश के लिए जाना जाता है। लेकिन इस विशाल केकड़े की तस्वीर हो सकता है उनकी लोकप्रियता कुछ कम कर दे। क्योंकि यह तस्वीर रिलीज होते ही लोग बंदरगाह पर इस उम्मीद के साथ भीड़ जमाने लगे कि उन्हें भी उस विशाल केकड़े की एक झलक मिल जाए। हालांकि लोगों को इस मामले में निराशा मिली। माना जा रहा यह ब्रिटेन ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे विशाल केकड़ा होगा।

वहीं, कुछ लोग इसे एक मजाक के तौर पर भी ले रहे हैं। गौरतलब है कि अब तक केकड़े की सबसे विशाल प्रजाति जापान में पाई जाती है, जिसकी लंबाई 12 फीट तक की होती है।

<iframe width="640" height="390" src="//www.youtube.com/embed/nzQ5GjPjNyQ" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+