घने जंगल में खूंखार जानवरों के बीच 6 दिनों तक फंसा रहा ये बच्चा, जिंदा बच निकला तो लोगों ने कहा चमत्कार
4 साल का मासूम अफ्रीका के जंगलों में खो गया था। 6 दिनों तक खूंखार जानवरों के बीच बिना खाए पिए ये बच्चा जिंदा रहा। और आखिरकार रेस्क्यू टीम ने उसे ढूंढ निकाला।

Boy survives in African Forest: अफ्रीका के जंगल अपने में कई राज समेटे हुए हैं। शायद ही कोई जानवर ऐसा होगा, जो इन जंगलों में नहीं पाया जाता होगा। खूंखार और रहस्यमयी जानवरों से भरा ये जंगल बेहद ही खतरनाक है। ऐसे में सोचिये अगर इन भयानक जंगलों में कोई फंस जाए तो क्या होगा और वो भी कोई वयस्क इंसान नहीं, बल्कि एक छोटा सा बच्चा। जी हां! इन दिनों एक बच्चा खूब चर्चा में बना हुआ है, जो अफ्रीका के भयानक जंगलों में फंस गया था। इस बच्चे के बचने की उम्मीद लगभग ना के बराबर ही थी, क्योंकि यहां तरह-तरह के भूखे जानवर अपना शिकार ढूंढने में लगे रहते हैं और ऐसे में इनके चंगुल से बच पाना किसी चमत्कार से कम नहीं हो सकता। लेकिन इस बच्चे के साथ ऐसा ही एक चमत्कार हुआ, जब वो सही सलामत घर लौट आया। वो भी एक नहीं दो नहीं बल्कि 6 दिनों के बाद। ये घटना अब पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है। बच्चे के घर लौटने को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

परिवार से बिछड़ा बच्चा और फिर...
जरा सोच कर देखिये कोई 4 साल का बच्चा घने जंगलों में भटक जाये, वो भी ऐसे जंगल में जहां खतरनाक और खूंखार जानवरों का वास हो.. तो क्या होगा। मामला केन्या के सावे ईस्ट वाइल्डलाइफ प्रिजर्व का है, जहां बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़कर घने जंगलों में पहुंच गया। लेकिन फिर आखिर में बच्चे के साथ जो हुआ, उसके बारे में जो भी सुन रहा है, हैरान हो रहा है।

घने जंगल में भूखा-प्यासा रहा
चार साल का ये मासूम बच्चा अफ्रीका के जंगलों में तकरीबन 6 दिनों तक भूखा-प्यासा रहा। इस जंगल में कई खू्ंखार जानवर मौजूद थे। ऐसे में बच्चे की सुरक्षित वापसी होना अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि ये बच्चा जिंदा बच पाएगा लेकिन रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित उसे ढूंढ निकाला।

लोगों ने सोचा अब नहीं रहा ये बच्चा
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, बच्चे का घर Asa में था, जहां से वो तूफान के दौरान अपने भाई से बिछड़ा और 11 मील दूर एक जंगल में जा पहु्ंचा। इसके बाद 70 लोगों की सर्च पार्टी ने Sheldrick Wildlife Trust ने इस बच्चे को पूरे जंगल में ढूंढा लेकिन उसका कोई अता पता ही नहीं मिला। फिर लोगों को यकीन हो गया कि बच्चा इस दुनिया में नहीं है।

पेड़ों के बीच दिखा छोटा सा बच्चा
लेकिन फिर एक चमत्कार हुआ और बच्चे को ढूंढ रहे लोगों में शामिल पायलट Roan Carr-Hartley ने पेड़ों और झाड़ियों के बीच एक छोटे से बच्चे को देखा। उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ कि कैसे इतना छोटा बच्चा 6 दिनों तक जंगली जानवरों के बीच रहने के बाद भी जिंदा था। बिना खाए पिए बच्चा काफी कमजोर हो गया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications