गलती से खाते में आए 4 करोड़ और रैपर पहुंचा जेल, 'सोने' के चक्कर में हो गया खेल

ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स के खाते में गलती से 4 करोड़ आ गए और उसने बिना सोचे-समझे उसे खर्च कर दिया। अब उसे इस गलती की सजा मिली है।

अगर आप घर पर बैठकर आराम कर रहे हों और आपके अकाउंट में अचानक से करोड़ों रुपये आ जाएं, तो आप क्या करेंगे? कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है ऑस्ट्रेलिया से।

ऑस्ट्रेलिया में एक रैपर के खाते में अचानक से करोड़ों रुपये आ गए। उन्होंने बिना सोचे समझे उससे जमकर शॉपिंग की। जब उनको उस पैसे की सच्चाई पता चली, तो उनके होश उड़ गए। उनकी खुशियां पलभर में ही गम में बदल गईं। फिलहाल अब वो जेल की हवा खा रहे।

aus

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 24 साल के रैपर अब्देल घड़िया रहते हैं। कुछ महीनों पहले उनके अकाउंट में गलती से 5,15,000 डॉलर ट्रांसफर हो गए। ये राशि भारत के हिसाब से 4.2 करोड़ रुपये के आसपास होगी। उन्होंने जैसे ही अपना बैलेंस चेक किया, उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बैंक से कुछ पूछना भी जरूरी नहीं समझा और वो उन पैसों को खर्च करने लगे।

कपल से हुई थी गलती
सिडनी पुलिस के मुताबिक रैपर के अकाउंट में 2021 में पैसे आए थे। ये सिस्टम में एरर की वजह से हुआ था। एक जिम्मेदार ग्राहक होने के नाते उनको बैंक से संपर्क करना था, लेकिन वो तुरंत शॉपिंग में जुट गए। बाद में पता चला वो पैसा एक कपल का था, जो घर खरीदने के लिए उसे ट्रांसफर कर रहा था, लेकिन वो गलती से रैपर के खाते में चला गया।

Australia

18 महीने की सजा
जांच में पता चला कि उन्होंने सबसे ज्यादा सोना खरीदा था और बैंक से सारी जानकारियां छिपाते रहे। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो रैपर ने कहा कि मेरे खाते में पैसे आए थे और मैंने खर्च कर दिए। मुझे नहीं पता थे कि वो कहां से आए थे। इसके बाद कई महीनों तक इस केस की सुनवाई बरवुड कोर्ट में चली, जिसमें रैपर को दोषी पाया गया। रैपर से पैसे की रिकवरी नहीं होने पर उनको 18 महीने की सजा सुनाई गई है। ऐसे में आप भी सावधान रहें। अगर आपके खाते में गलती से पैसे आते हैं, तो उसे खर्च करने के बजाए बैंक को उसकी जानकारी दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+