Shimla temple collapsed: भूस्खलन की चपेट में एक ही परिवार के 7 लोग, मंदिर में कर रहे थे हवन
हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को भयानक भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में शिव मंदिर भी आ गया। इस घटना में वहां एक पूरा परिवार भी तबाह हो गया, जबकि घटना में कम से कम 12 लोगों की जान गई है।
जानकारी के मुताबिक शर्मा परिवार शिमला के पॉश समर हिल इलाके में रहता था। सोमवार को भगवान शिव का दिन था, ऐसे में घर के सभी सदस्य बावड़ी मंदिर पूजा करने गए थे। तभी वहां पर भूस्खलन हुआ और सभी के सभी मौत के मुंह में समा गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पवन शर्मा (60) की समर हिल मार्केट में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान थीं। वो अपनी पत्नी संतोष शर्मा (57), बेटे अमन (32), बहू अर्चना (27) के साथ मंदिर गए थे। उनके साथ उनकी तीन छोटी पोतियां भी थीं।
वो सभी हवन कर रहे थे, तभी वहां पर भूस्खलन हुआ और पूरा मंदिर उसकी चपेट में आ गया। परिवार के 4 सदस्यों के शव मिल गए हैं, जबकि पवन, अर्चना और एक 5 वर्षीय बच्चा लापता हैं। एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन उनके बचने की संभावना बहुत कम है।
दो जगहों पर हुआ भूस्खलन
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को शिमला में दो स्थानों पर भूस्खलन हुआ। जिसमें एक जगह समर हिल और दूसरी फागली में शिव बावड़ी मंदिर है।। फागली भूस्खलन में भी पांच लोगों की जान गई।
वहीं मंदिर त्रासदी स्थल पवन के भतीजे करणदीप मौजूद हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके चाचा परिवार के साथ हवन के लिए गए थे। उनके साथ उनके दो किरायेदार भी आये थे, उनकी भी मौत हो गई।
वहीं पवन की बहन के सुदेश शर्मा ने बताया कि उनके भाई भगवान शिव के परम भक्त थे। वो सावन में हर दिन मंदिर जाते थे। सोमवार को भी वो परिवार के साथ मंदिर गए, लेकिन कुछ देर बाद ही हादसे की खबर आ गई।
अभी जारी रहेगा ऑपरेशन
एसडीआरएफ एसपी (शिमला) इल्मा अफरोज के मुताबिक घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। आखिरी व्यक्ति के मिलने तक ये ऑपरेशन जारी रहेगा। हालात को देखते हुए जवानों की संख्या बढ़ाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications