उम्र में 20 साल बड़े बुजुर्ग से की पहले शादी और फिर प्रेमी के साथ रच डाली खौफनाक साजिश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोरियापारा तिफरा के रहने वाले बुजुर्ग की मौत को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के मामले में उसकी दूसरी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध की वजह से दोनों ने मिलकर हत्या की थी। हत्या के दौरान इस्तेमाल किये गए रस्सी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बीते बुधवार को बुजुर्ग की मौत हुई थी। पत्नी उसकी मौत को स्वाभाविक बताते हुए उसका अंतिम संस्कार करने जा रही थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिये मामले का खुलासा हुआ।

बीते बुधवार को बिलासपुर कोरिया पारा तिफरा निवासी 62 वर्षीय बलराम ठाकुर की अचानक मौत हो गई। परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने फोन कर पुलिस को जानकारी दी कि बुजुर्ग की मौत स्वभाविक नहीं है। शक होने पर सिरगिट्टी पुलिस मृतक के घर पहुंची, जहां उसकी दूसरी पत्नी सावित्री ठाकुर ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग की ज्यादा उम्र हो गई थी और बीमार रह रहा था इसलिए मौत हो गई।
हालांकि आसपास के लोगों ने बताया कि सावित्री की सब गतिविधियां संदिग्ध है। शक होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया। जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के हाथ आयी , पुलिस भी हैरान रह गई पूछताछ में पता चला सावित्री ठाकुर ने लगभग 20 साल पहले मृतक के साथ विवाह किया था और दोनों के बीच 20 साल उम्र का फासला था।
पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि सावित्री का अवैध संबंध पिछले आठ -9 सालों से ढेलवा पारा रतनपुर में रहने वाले नारायण खांडे के साथ है। नारायण खांडे पिछले 10 सालों से तिफरा फल मंडी में बतौर ड्राइवर काम करता है। हालांकि पुलिस ने प्रेमी नारायण खांडे को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications