छत्तीसगढ़ की अंडर 19 टीम में हुआ बिलासपुर के तीन क्रिकेटरों का चयन
अंडर 19 क्रिकेट में बिलासपुर के तीन खिलाडी अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। इन खिलाडियों का छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की की टीम में चयन हुआ है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही आयोजित हुए एलिड ग्रुप मैच मेंशानदार प्रदर्शन के बा
बिलासपुर, 23 जुलाई। अंडर 19 क्रिकेट में बिलासपुर के तीन खिलाडी अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। इन खिलाडियों का छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की की टीम में चयन हुआ है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही आयोजित हुए एलिड ग्रुप मैच मेंशानदार प्रदर्शन के बाद ऐसोसिएशन ने इन खिलाडियों लो मौका दिया है। जिनका चयन हुआ है,उन खिलाड़ियों के नाम जी श्रीकांत, ओम वैष्णव और शेख साहिल हैं।

बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सेक्रेटरी विंटेश अग्रवाल का कहना कि अंडर 19 टीम में चयनित जी श्रीकांत, शेख साहिल और ओम वैष्णव हरफमौला क्रिकेटर रहे हैं। तीनों क्रिकेटर का अंडर 19 एलिड ग्रुप के मैच में उनका उम्दा प्रदर्शन रहा है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ की टीम में उनका सिलेक्शन हुआ है।
राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने इन तीनों खिलाड़ियों क्रिकेटर का चयन राज्य शिविर लिए किया था, जिसमें भी उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया है। इसके बाद अब इनको वीनूमाकंड और कूचबिहार ट्रॉफी के लिए भी छत्तीसगढ़ टीम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इन सभी क्रिकेटर को छत्तीसगढ़ अंडर-19 स्टेट टीम में सिलेक्ट होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के चेयरमैन नवीन जाजोदिया ने शभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें 4 साल की लड़की के पेट मे हैं बच्चा,छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति,जानिए मामला












Click it and Unblock the Notifications