इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती तो युवक ने मिलने को बुलाया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां 14 साल की लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता की एक युवक से दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। बीते शुक्रवार को युवक ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया और फिर उसे अपने घर ले गया। जहां दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता को बांध दिया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। शनिवार को आरोपितों के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने घर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने का चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। फिलहाल रविवार को दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

instagram friend did gangrape with minor girl

तोरवा क्षेत्र की रहने वाले 14 वर्षीय लड़की अपने घर से गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन लड़की का पता नहीं चला। इसके बाद वे थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत तक नहीं दर्ज की। इस बीच शनिवार को लड़की घर लौट आई। इसके बाद परिजन फिर उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। लड़की ने पुलिस को बताया कि तारबहार क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से उसकी इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। शुक्रवार की रात को युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।

लड़की ने बताया कि जब वह चौक पर पहुंची तो युवक ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और अपने साथ ले गया। अपने घर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया। फिर अपने दो साथियों को भी बुला लिया और उन्होंने भी दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। अगले दिन लड़कों ने उसे छोड़ा तो वह घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिजनों ने शनिवार को ही इस घटना की सूचना थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया। इस बीच बिना अपराध दर्ज किए ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। लेकिन, मुख्य आरोपी फरार हो गया। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। लेकिन, उनकी जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं, पुलिस अफसर और थानेदार इस गंभीर मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+