सीएम भूपेश बघेल ने की लोरमी में भेंट मुलाकात, 13 करोड़ 71 लाख 54 हजार के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोरमी विधानसभा के ग्राम खुडिया स्थित दस महाविद्या मंदिर पहुंचे। उन्होंने माँ दुर्गा और मंदिर परिसर में ही स्थित महादेव की पूजा अर्चना की।

Bhent Mulakat: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को लोरमी विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात के दौरान ग्राम खुड़िया में 13 करोड़ 71 लाख 54 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया ।जिसमें 1 करोड़ 20 लाख 33 हजार रूपए के 02 कार्यों का लोकार्पण और 12 करोड़ 51 लाख 21 हजार रूपए के 19 कार्यों का भूमिपूजन किया । जिसमे विशेष रूप से 92.60 लाख रूपए की लागत से शासकीय राजीव गांधी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और 27.73 लाख रूपए की लागत से ग्राम अखरार में उपस्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण शामिल था।
इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोरमी विधानसभा के ग्राम खुडिया स्थित दस महाविद्या मंदिर पहुंचे। उन्होंने माँ दुर्गा और मंदिर परिसर में ही स्थित महादेव की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर तखतपुर विधायक रश्मि सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ शराब घोटाले पर CM भूपेश बघेल की दो टूक, चुनाव नजदीक हैं, ईडी रच रही है साजिश












Click it and Unblock the Notifications