छत्तीसगढ़ शराब घोटाले पर CM भूपेश बघेल की दो टूक, चुनाव नजदीक हैं, ईडी रच रही है साजिश

ED Chhattisgarh: मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग को क्लीनचिट दी है। जब राजस्व में 1.5 गुना से ज्यादा वृद्धि हो गयी, तो ईडी का आरोप वैसे ही असत्य साबित हो जाता है।

bhupesh ed

Bhupesh Baghel ED: छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला होने के संबंध में राज्य के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने के लिए ईडी के माध्यम से साजिश रची जा रही है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य की शराब नीति भाजपा सरकार ने 2017 में बनाई थी। 2017-18 में आबकारी मद से 3900 करोड़ रूपए की प्राप्ति हुई। हमारे शासनकाल में यह बढ़कर 6000 करोड़ रूपए हुआ।

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सीएजी भारत सरकार का विभाग है,उसने छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग को क्लीनचिट दी है। जब राजस्व में 1.5 गुना से ज्यादा वृद्धि हो गयी, तो ईडी का आरोप वैसे ही असत्य साबित हो जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ईडी की तरफ से लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं। केंद्रीय एजेंसियां ​​भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक एजेंट के रूप में काम कर रही हैं। ईडी का काम चुनाव में भाजपा की मदद करना है।

ईडी ने पकड़ा है 2 हजार करोड़ का घोटाला

ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि उसने छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ का शराब घोटाले को पकड़ा है। शनिवार को ईडी ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। ईडी ने कांग्रेस नेता और रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को शराब सिंडिकेट का सरगना ठहराया है।

यह भी पढ़ें लाल गलियारे में पसरा सन्नाटा, माओवादी कैम्पों में DRG का खौफ, नक्सलियों ने गांवों से राशन लेना किया बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+