छत्तीसगढ़: राहुल को देखने अस्पताल पहुंचे सीएम भूपेश बघेल,कहा,बच्चे की पढ़ाई का जिम्मा हमारा !
बिलासपुर 15 जून ।दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर चांपा में बोरवेल से सुरक्षित निकाले गए बच्चे राहुल साहू को देखने जब बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे,तो भावनाओं का समंदर उमड़ पड़ा । जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डॉक्टर, स्टाफ, हर किसी की आंखें नम हो गयीं। वजह, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देखकर राहुल की मां गीता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे ।
Recommended Video

राहुल साहू की मां गीता साहू ने सीएम भूपेश बघेल से कहा कि आप हमारे लिये भगवान समान हैं । आपकी टीम ने पत्थरों को चीरकर मेरे बेटे की जान बचायी है । किसी ने ना भूख देखी ना प्यास और ना ही एक पल के लिए कोई सोया । जब तक राहुल बाहर नहीं आ गया सभी लोग ऐसे लगे रहे जैसे उनका बेटा फंसा हो । आप सब को, आपके बच्चों को हमारा परिवार जीवन भर दुआएं देगा ।
मुख्यमंत्री करीब 5 मिनट तक आईसीयू में रुके और राहुल की मां की बातें ध्यान से सुनते रहे । पूरे समय गीता के आंसू नहीं रुके और हाथ जोड़े खड़ी रहीं । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल की मां के सर पर स्नेह पूर्वक हाथ रखकर सांत्वना दी और कहा कि ये हमारा फर्ज था । हमारे लिए एक एक नागरिक जान अनमोल है । सीएम भूपेश बघेल ने राहुल से भी बात की और हालचाल जाना।
यह भी पढ़ें सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 105 घंटे तक दुश्मन ही थे साथी, सांप और मेढ़क बने राहुल के दोस्त !
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वास्तव में पूरी रेस्क्यू टीम ने असाधारण काम किया है, लेकिन ये हमारा फर्ज था । भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल की पढ़ाई की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी , आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है ।सीएम भूपेश ने इस दौरान डॉक्टर्स को राहुल का बेहतर और समुचित इलाज करने के निर्देश भी दिये ।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: जीत गया राहुल का हौसला, काम कर गई दुआएं, 105 घंटे बाद बोरवेल से बाहर आया मासूम
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications