BIKANER : पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के बाद रात को 10 KM पैदल चलकर सेना के बंकर में छुपी पत्नी-बेटी
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर ज़िले के सीमावर्ती खाजूवाला थाना इलाके के 6 पीएचएम से दिल दहलाने देने वाली खबर आई है। एक व्यक्ति को उसकी पत्नी व बेटी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आरोपी मां-बेटी को पुलिस ने सेना के बंकर से बरामद किया है।

बीस साल पहले हुई थी शादी
20 साल पहले खाजूवाला के छह पीएचएम में रहने वाले श्याम सुंदर कुम्हार की शादी गोलूवाला निवासी पुष्पा देवी से हुई। शादी के बाद तीन बच्चे भी हुए थे। आए दिन इनके बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इनके क्लेश के कारण ही श्याम सुंदर के पिता ने इनको पड़ोस में अलग से मकान बनाकर दे दिया। मगर फिर भी इनके बीच गृह क्लेश कम नहीं हुआ।

मां-बेटी ने बनाया हत्या का प्लान
आक्रोश में आकर पत्नी पुष्पा व नाबालिग बेटी ने बुधवार रात को उसको जलाकर मारने का प्लान बनाया। मौका पाकर उस पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी, जिससे वहां जिंदा जल गया। श्याम सुंदर बाइक मिस्त्री था। इस कारण पेट्रोल घर पर ही पड़ा रहता था। बेटी ने लोहे के जग में पेट्रोल भरा। अपनी मां के साथ छप्पर में आई। वहां चारपाई पर सो रहे पिता के मुंह पर पेट्रोल डालकर उसे पूरे छप्पर में छिड़क दिया।

मशाल से मुंह पर लगाई आग
इस दौरान नीम के पेड़ की डाल पर कपड़ा बांधकर बनाई मशाल को जलाकर लाई और फिर पुष्पा ने श्याम सुंदर के मुंह पर ही लाग लगा दी। आग मुंह पर लगने के कारण उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। वह छप्पर में तड़पते-तड़पते जिंदा जलकर मर गया।

रात 12.47 तक चला रहा था वाट्सएप्प
बुधवार शाम 7 बजे दुकान से आकर श्याम सुंदर हनुमान मंदिर गया। वहां से घर आया। खाना खाया और छप्पर में चला गया। लास्ट सीन से पता चला कि वह रात 12.47 बजे तक वाट्सएप्प पर ऑनलाइन था। जैसे ही श्याम सुंदर सोया। पत्नी ने प्लान के अनुसार नाबालिग बेटी के साथ मिलकर अपने पति के मुंह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फिर वहां से बेटी के साथ फरार हो गई।

3 घंटे में मिली मां-बेटी सेना के बंकर में
मां-बेटी ने रेतीले टीलों को पार करते हुए कच्चे मार्ग से खेतों का रास्ता तय किया। रात को ही 10 किमी की दूरी तय कर 17 केवाईडी की पुली के पास बने सेना के बंकर में जाकर छिप गई। हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह मीणा व सुरेश मीणा ने उनके पैरों के निशान का पीछा किया।

तीन घंटे बाद मिली
करीब तीन घंटे तक 10 किमी चलने के बाद उन्हें सेना के बंकर में छिपकर बैठी मां-बेटी मिल गई। जब पुलिस मा बेटी को बंकर से पकड़ कर लाई तो घटना को लेकर उनके चेहरे पर कोई सिकन नहीं दिख रहा था। फिलहाल पुलिस ने मां-बेटी को पकड़कर थाने ले आई हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर घटना को लेकर श्याम सुंदर के पिता ने अपनी पुत्रवधु और पोती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications