बीकानेर के किसानों ने कलेक्टर को सौंपा 160 क्विंटल गेहूं, बोले-लॉकडाउन में कोई गरीब ना सोए भूखा

बीकानेर। राजस्थान सरकार द्वारा कृषि मंडी पर 2 प्रतिशत लगाए गए कर के बाद किसानों की अनूठी पहल देखने को मिली है। मंडी बन्द होने के चलते खराब हो रहे गेंहू को किसानों ने जरूरतमन्दों को वितरण करने के लिए बीकानेर जिला कलेक्टर को सौंपा है। बीकानेर के जसरासर गांव के किसानों ने घर-घर से इकट्ठा करके करीब 160 क्विंटल गेंहू जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम को सौंपा है। ताकि लॉकडाउन के समय में कोई गरीब व्यक्ति भूखा ना सोए।

The farmers of Bikaner handed over 160 quintals of wheat to the collector

बता दें कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के कारण भारत फिलहाल लॉकडाउन है। ऐसे में नोखा तहसील के जसरासर ग्राम पंचायत के लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने की मिसाल पेश की है। गांव के लोगों ने मिलकर इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए 160 क्विंटल गेंहू इक्कठा किया। इसको बीकानेर कलेक्टर को सौंपने के लिए गाड़ियों में भरकर लाए।

जसरासर के सरपंच रामनिवास तरड़ ने बताया कि मंडी बन्द पड़ी है। गेहूं खराब हो रहा है। इसके चलते गेंहू जरूरतमन्दों को देने का फैसला लिया है। पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वरलाल डूडी की प्रेरणा से यह नेक कार्य किया गया है। गांव के सभी लोगों ने गेंहू को इक्कठा करने में पूरी मदद व सहयोग किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+