PM Modi Roadshow Video: पीएम मोदी की रैली में Bikaner जा रही बस का एक्सीडेंट, करीब 12 लोग घायल
PM Modi in Bikaner Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बीकानेर के दौरे पर रहे। यहां नौरंगदेसर में सभा को सम्बोधित किया। पीएम मोदी की सभा में जा रही बस का रास्ते में एक्सीडेंट हो गया।
PM Modi Rally Bikaner Rajasthan: बीकानेर जिले के नौरंगसर में पीएम मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक बस का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें करीब 12 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। (वीडियो नीचे)
दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 जुलाई की शाम को राजस्थान के बीकानेर जिले के नौरंगसर से 25 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास किया और सभा को सम्बोधित करते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाने साधे।

'प्रधानमंत्री मोदी की बीकानेर रैली में हिस्सा लेने के लिए आमजन के साथ-साथ बीकानेर संभाग के चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानग से भी बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता नौरंगसर पहुंचे।
खबर है कि बीकानेर-लूणकरणसर कालू रोड इंटरचेंज के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में जा रही एक बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। उनको बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भेजा गया।
टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि लूणकरणसर कालू रोड भारतमाला इंटरचेंज से नाथवाना की तरफ चार किलोमीटर पर दोपहर करीब दो बजे खड़ी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शी नवरत्न सारस्वत व कालूराम ने तुरंत सूचना पर बीकानेर पुलिस की टाइगर फोर्स टीम को दी। मौके से घायलों को टाइगर फोर्स एम्बुलेंस व हाइवे की एबुलेंस से लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि बस में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंगनगर से सवार लोग नौरंगदेसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में जा रहे थे। बस सवार सभी घायल रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के हैं।
टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह राठौड़, प्रभुनाथ, राजू कायल, राकेश मूंड अस्पताल की नर्सिंग टीम, मेडिकल स्टोर संचालक अनवर, उस्मान, गिरीश गहलोत, शिवनाथ आदि कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच कर घायलों की मदद की।
दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिसमे सात गंभीर घायलों को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर टाइगर फोर्स की एम्बुलेंस व 108 की मदद से रैफर किया है।
बरसात में रोड शो का वीडियो
पीएम नरेंद्र मोदी बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर यहां से नौरंगसर गए। रास्ते में रोड शो भी किया। इस दौरान बरसात हो रही थी। गाड़ी में सवार पीएम मोदी के साथ सड़क पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में साइकिल सवार चल रहे थे। वहीं, पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे बरसात में भी बड़ी संख्या लोग खड़े नजर आए।
PM Modi Bikane Visit की अन्य खबरें यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications