PM Modi Bikaner Visit: चुनावी साल में पीएम मोदी का राजस्‍थान में 5वां दौरा, इस बार 24000 करोड़ की सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी की शाम चार बजे बीकानेर राजस्‍थान से 24 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे

PM Modi in Bikaner Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र आज 8 जुलाई 2023 को राजस्‍थान के बीकानेर में आएंगे। शाम चार बजे बीकानेर के नौरंगदेसर टोल प्‍लाजा के पास सभा को भी सम्‍बोधित करेंगे।

पीएम मोदी बीकानेर से राजस्‍थान, पंजाब व गुजरात से जुड़ीं 24 हजार करोड़ के अधिक के निवेश से राष्‍ट्रीय राजमार्ग, रेल, विद्युत परियोजनाओं और बीकानेर में ईएसआईजी अस्‍पताल का निर्माण कार्य का लोकार्पण व शिलान्‍यास करेंगे।

PM Narendra Modi Rajasthan

राजस्‍थान में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं। राजस्‍थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार सत्‍ता में बने रहने और भाजपा वापसी की कोशिश में है।

दोनों ही पार्टियों का आलाकमान भी चुनावी साल में पूरी तरह से सर्किय हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने हाल ही दिल्‍ली में बड़ी बैठक कर राजस्‍थान विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया। वहीं, भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी साल में राजस्‍थान में अपने पांचवें दौरे पर हैं।

पीएम मोदी बीकानेर में इनका करेंगे लोकार्पण

1. सड़क

  • 6-लेन अमृतसर-जामनगर एक्‍सेस कन्‍ट्रोल्‍ड ग्रीनफील्‍ड इकोनॉमिक कॉरिडोर के हनुमानगढ़-जालौर खंड का निर्माण।
  • लंबाई-502 किलोमीटर, लागत 11 हजार 125 करोड़ व नाम-एनएच 754 ए
  • अमृतसर-जामनगर के बीच की दूरी में लगभग 230 किलोमीटर की कमी एवं यात्रा समय में लगभग 11 घंटे की बचत।
  • 7 बंदरगाहों, 9 मुख्‍य रक्षा एयरपोर्ट व हवाई पटटी से सीधा जुड़ाव।
  • हरियाणा, पंजाब, जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश की राजस्‍थान और गुजरात से सुगम कनेक्टिविटी, समय की बचत।
  • पचपद्रा रिफाइनरी समेत पश्चिमी राजस्‍थान के औद्योगिक इकाइयों से आसान जुड़ाव, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा।

2. सौर ऊर्जा

  • राजस्‍थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों (8.1 गीगावॉट) से ट्रांसमिशन सिस्‍टम योजना चरण-2 भाग एफ का निर्माण।
  • लंबाई-1353 सर्किट किमी. लागत 1340 करोड़ रुपए।
  • बीकानेर-खेतड़ी-भिवाड़ी 400 किलोवोल्‍ट ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण से 8100 मेगावॉट सौर ऊर्जा के संचार से कार्बन उत्‍सर्जन में कमी।
  • भारत सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट गैर जीावाश्‍म ईधन द्वारा नवीकरणीय क्षमता स्‍थापित करने की दिशा में बड़ा कदम।

3 हरित ऊर्जा

  • गुजरात के भुज से पंजाब के मौगा तक हरित ऊर्जा गलियारे के प्रथम चरण का निर्मण।
  • लंबाई 3153 सर्किट किमी, लागत 10951 करोड़।
  • भुज बनासकांठा और बीकानेर क्षेत्रों में उपलब्‍ध लगभग 6000 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा का राष्‍ट्रीय ग्रिड में जुड़ने से विद्युत सप्‍लाई को मजबूती।
  • गुजरात, राजस्‍थान और पंजाब समेत पश्चिमी क्षेत्र के थर्मल उत्‍पादन और उत्‍तरी क्षेत्र के हाइड्रो उत्‍पादन के साथ नवीकरणीय पावर ग्रिड
  • के मिश्रण से राष्‍ट्रीय ग्रिड को प्रबलता।
  • ट्रांसमिशन क्षमता का सुदृढ़ीकरण।

4. मेडिकल

  • 41 करोड़ की लागत के बीकानेर में ईएसआई अस्‍पताल का निर्माण।
  • ईएसआईसी अस्‍पताल के निर्माण से बीकानेर जिले के खारा, रानी बाजार, बीछवाल, करनी, लूणकरणसर, नोखा, खाजूवाला एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रों के करीब 31 हजार बीमित कामगारों और 1.2 लाख परिजनों को सुगम ईलाज की सभी सुविधाएं।
  • 30 बिस्‍तरों को 100 बिस्‍तरों तक अपग्रेड करने की क्षममता।

शिलान्‍यास

1. दोहरीकरण

  • चूरू-रतनगढ़ रेलमार्ग का दोहरीकरण लंबाई 43 किलोमीटर व लागत 422 करोड़ रुपए।
  • चूरू-रतनगढ़ रेलमार्ग के दोहरीकरण से सीकर, बीकानेर, रेवाड़ी, हिसार व अन्‍य राज्‍यों के साथ तीव्र व सुगम सम्‍पर्क।
  • क्षेत्र के जिप्‍सम लाइमस्‍टोन, फुड ग्रेन और फर्टिलाइजर के परिवहन के लिए सुगम रेल कनेक्‍शन।

2. पुनविर्कास

  • बीकानेर रेलवे स्‍टेशन के पुनर्विकास में क्षेत्र के हैरिटेज और आधुनिकता का समावेश
  • यात्रियों को वर्ल्‍ड क्‍लास सुविधाओं का लाभ।

सीएम गहलोत भी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में राजस्‍थान राज्‍यपाल कलराज मिश्र, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आदि भी मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+