बीकानेर में किन्नर समाज ने धूमधाम से करवाई गरीब परिवार की दो बेटियों की शादी

बीकानेर, 22 अप्रैल। राजस्थान के बीकानेर में किन्नर समाज ने गरीब परिवार की दो बेटियों की शादी करवाई है। हर तरह इस फैसले की सराहना हो रही है। बीकानेर के कुम्हारों के मोहल्ले में रहने वाले रामलाल की साल 2017 में मौत हो गई थी। इनके सात बेटी व एक बेटा है।

Bikaner

पति की मौत के बाद पत्नी बुद्धि देवी ने आठ बच्चों को पाला। सात में से दो बहन बसंती व ममता की शादी गुरुवार को हुई। परिवार की आर्थिक स्थिति के चलते दोनों बेटियों की शादी करना बुद्धि देवी के लिए मुश्किल हो रहा था।

जब यह बात मुस्कान बाई की गुरु मां रजनीबाई अग्रवाल इनके भाई के जन्म पर घर बधाई लेने पहुंची थी। उसी दिन इनके पिता रामलाल की मौत हो गई थी। ऐसे में उस दौरान रजनी बाई अग्रवाल ने इनकी दो बेटियों की शादी का खर्च उठाने की बात कही थी।

अब रजनीबाई खुद दुनिया छोड़कर जा चुकी हैं। ऐसे में उनकी शिष्या और बीकानेर किन्नर समाज की मुखिया मुस्कान बाई ने इन दोनों बहिनों की शादी का जिम्मा उठाया। बसंती और ममता की शादी में शामिल होने वाले बाराती, घराती और अन्य सभी मेहमानों के भोजन का इंतजाम, दहेज के रूप में दिया जाने वाला जरूरत का सामान, जेवरात, रुपए सहित अन्य सभी चीजों की व्यवस्था किन्नर समाज ने की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+