शौक पूरा करने के लिए युवकों ने बनाई गैंग, एक टीम रैकी करती, दूसरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम देती

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में एयरटेल पेमेंट बैंक कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूट के मामले में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को दस्तयाब किया है। ये सभी आरोपी बीकानेर के रामपुरा के रहने वाले हैं।

Four robbery accused arrested By Bikaner Police

आरोपी युवक अपने शौक को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। इस गैंग में 6 सदस्य हैं, जिसमें एक ग्रुप रैकी करता है और दूसरा ग्रुप वारदात को अंजाम देता है। बीकानेर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह कृष्णियां ने बताया कि 29 अगस्त को लालगढ़ रेलवे अस्पताल के पास प्राइवेट कम्पनी के कलेक्शन एजेन्ट नरेन्द्र जांगिड़ को बाइक से जमीन पर गिराकर उसके साथ मारपीट की गई और उसके पास से एक लाख पैंतिस हजार रुपए लूट लिए थे।

लूट की घटना के बाद आरोपियों के धरपकड़ को लेकर पुलिस टीम गठित कर जगह जगह दबिश दी। टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रियाज खान, विमल मोयल, अजीत सिंह, अशफाक और लालाराम को गिरफ्तार व बच्चे को दस्तयाब किया है। पूछताछ में पता चला है कि इन आरोपियों ने 21 अगस्त को नोखा गांव के पास सीताराम जाट पर जानलेवा हमला किया था। उस दौरान इस मामले में सभी मुल्जिमान अज्ञात थे। एसपी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि गैंग के सभी सदस्य अपने शौक पूरे करने के लिए इस प्रकार की वारदात को अंजाम देते थे।

ये लोग अपनी गैंग के सदस्यों से दो टीमें बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। एक टीम रैकी करती थी और दूसरी टीम सूनसान स्थल पर योजना के मुताबिक वारदात करते। रैकी के आधार पर सभी सदस्य वारदात करने की योजना बनाया करते थे। वारदात को अंजाम देते और फिर पेसों का आपस में बंटवारा कर ऐशो आराम के लिए खर्च करते थे। एसपी प्रह्लाद सिंह में बताया कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है। इस गैंग से अन्य वारदातों का भी खुलासा होने के संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+