राजस्थान के बीकानेर में भयंकर सड़क हादसा, चार की मौत
Bikaner News, बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार जनों की मौत हो गई है। देर रात नोखा नागौर के राजमार्ग 89 पर बेकाबू कार सड़क पर खड़े ट्रोले में जा घुसी। चार जनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नोखा के स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात 12 बजे का बताया जा रहा है। बीकानेर के मुक्ता प्रसाद निवासी परमजीत, शोभित पंजाबी, सर्वोदय बस्ती निवासी जावेद ओर इमरान कार में सवार होकर किसी कार्य के लिए नागौर जा रहे थे। चरकड़ा गांव के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे सड़क पर खड़े ट्रोले में कार जा घुसी।
हादसे के दौरान कार में सवार चारों जनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर नोखा पुलिस अधिकारी मनोज शर्मा मौके ओर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।












Click it and Unblock the Notifications