Devendra Singh Kaswa: CRPF का वो कोबरा कमांडो, जिसने खरीदी PM Modi की ये 3 खास चीजें
PM Narendra Modi Gift Auction: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कोबरा कमांडो देवेंद्र सिंह कस्वा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिले स्मृति चिन्हों को उपहारों को नीलामी में खरीदा है।
नीलामी में वीरता पदक से सम्मानित देवेंद्र सिंह कस्वा ने तांबे की एक मूर्ति, पीएम मोदी की पेंटिंग और दक्षिण भारतीय अंगवस्त्र को खरीदा है। इनके बदले प्राप्त हुई धनराशि 62 हजार 800 रुपए नमामि गंगे परियोजना में खर्च की जाएगी।

यह भी पढ़ें- DS Kaswa : राजस्थान के देवेंद्र सिंह कस्वा को उत्कृष्ट सेवा पदक, CRPF में इनके 20 साल गर्व करने लायक
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में देवेंद्र सिंह कस्वा ने बताया कि पीएम मोदी का एक नवाचार है, जिससे देश के विकास में जनसहयोग प्राप्त हो रहा है। उसी कड़ी में पीएम मोदी के उपहारों की नीलामी हुई थी, जिसमें स्मृति चिन्ह खरीदे गए हैं।

कस्वा के अनुसार नीलामी बीते साल नवंबर के अंत में ऑनलाइन हुई थी। दस्तावेजों व पेमेंट प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब तीनों स्मृति चिन्हों की डिलीवरी घर के पते पर हाल ही हुई है।

देवेंद्र कस्वा ने नीलामी में तांबे की मूर्ति अपनी बेटी दिव्यांशी सिंह व गीतांशी सिंह के लिए खरीदी है। वहीं, देवेंद्र सिंह कस्वा के भाई सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि घर में श्रीकृष्ण की मूर्ति की स्थापना के लिए घर में छोटा सा मंदिर बनाएंगे।
यह भी पढ़ें- Diya Kumari: क्या दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा को गंवाना पड़ सकता है डिप्टी CM का पद, जानिए वजह?
कौन हैं देवेंद्र सिंह कस्वा?
- बीकानेर के गांव सोनियासर में 15 अक्टूबर 1979 को गिरधारी लाल कस्वा और रुख्मा देवी के घर जन्मे देवेंद्र सिंह कस्वा ने शिक्षा बीकानेर बॉयज़ विद्यालय से प्राप्त की।

- वर्तमान में सीआरपीएफ में कमांडेंट पद पर सेवाएं दे रहे देवेंद्र सिंह कस्वा ने नक्सलियों के सफाए में अदम साहस दिखाया था।
- ये नक्सल प्रभावित झारखंड, पश्चिम बंगाल व जम्मू कश्मीर में भी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल छत्तीसगढ़ में पोस्टेड में हैं।
- साल 2013 में झारखंड में गुमला जिले के चैनुपर पुलिस थाना इलाके में नक्सली कमांडर अरविंद के खिलाफ ऑपरेशन विजय में कोबरा फोर्स की टीम तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र सिंह कस्वा के नेतृत्व में मैदान में उतरी थी। 24 घंटे चली मुठभेड़ में कोबरा टीम ने बहादुरी से लड़ते हुए 300 नक्सलियों को खदेड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications