शादी के कौनसे सवाल पर भड़के बीकानेर के खाजूवाला से कांग्रेस विधायक गोविंदराम मेघवाल?

बीकानेर, 27 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और बीकानेर के खाजूवाला से कांग्रेस विधायक गोविंदराम मेघवाल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार फिर विधायक गोविंदराम मेघवाल युवक के सवाल पर भड़क गए। इतना ही नहीं विधायक मेघवाल ने युवक को जमकर भद्दी गालियां निकली और अपना रॉब दिखाते हुए उसे गिरफ्तार करवा दिया। इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Congress MLA Govindram Meghwal from Khajuwala in Bikaner got angry Video Viral

दरअसल, खाजूवाला से कांग्रेस विधायक गोविंदराम मेघवाल 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों के उद्धघाटन को लेकर खाजूवाला क्षेत्र दौरे पर थे। इस दौरान विधायक मेघवाल कांकराला गांव में एक स्कूल का उद्घाटन करने पहुंंचे थे।

इस दौरान गांव के ही ईश्वरराम मेघवाल ने एक मामले को लेकर विधायक गोविंदराम मेघवाल से सवाल कर लिया। सवाल से विधायक मेघवाल आग बबूला हो गए। इतना ही नहींं बल्कि युवक को जमकर कथित रूप से गालियां भी निकालीं

19 इवेंट में विश्व रिकॉर्ड बना चुकी BSF के 66 जवानों की टीम 15 अगस्त पर बीकानेर में दिखाएगी हैरतअंगेज कारनामे
वायरल वीडियो को लेकर विधायक मेघवाल ने आरोप लगाया कि युवक केंद्रीय मंत्री व बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल के बेटे रवि मेघवाल का समर्थक है। उन्हें बदनाम करने के लिए हर बात सोशल मीडिया पर डाल देता है। बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

बताया जा रहा है कि विधायक मेघवाल ने कुछ दिन पहले ईश्वरराम मेघवाल पर चंदा एकत्रित कर शादी करने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर ईश्वरराम मेघवाल ने विधायक गोविंदराम मेघवाल से सवाल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+