सुहागरात से पहले दूल्हा रहस्यमयी ढंग से लापता, दुल्हन करती रही इंतजार

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में सुहागरात से पहले एक दूल्हे के लापता होने का मामला सामने आया है। चार दिन से पुलिस और परिजन दूल्हे को तलाश रहे हैं, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

तीस जनवरी को हुई थी शादी

तीस जनवरी को हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार बीकानेर के कुआ मुडिया मालियों का मोहल्ला निवासी पूनमचंद सोनी के बेटे परमेश्वर की शादी अशोक सोनी की बेटी के साथ 30 जनवरी को धूमधाम से हुई थी। शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद दूसरे दिन आशीर्वाद समारोह रखा गया था, मगर उससे पहले शूज खरीदने की बात कहकर दूल्हा परमेश्वर घर से निकला था, जो अभी तक नहीं लौटा।

 देशनोक के पास मिली लोकेशन

देशनोक के पास मिली लोकेशन

बीकानेर पुलिस दूल्हे के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर उसकी में जुटी है। बताया जा रहा है कि उसकी अंतिम लोकेशन बीकानेर के ही देशनोक पास आई है। उसके बाद से दूल्हे का फोन बंद आ रहा है। ऐसे में आगे की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।

 ढाई साल पहले हुई थी सगाई

ढाई साल पहले हुई थी सगाई

परिजनों ने पुलिस को बताया कि परमेश्वर की सगाई करीब ढाई साल पहले हुई थी। तब से उसकी मंगेतर से बातचीत हो रही थी। दूल्हा-दुल्हन दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते थे, लेकिन अचानक हुआ यह घटनाक्रम चौंकाने वाला है।

रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले

रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले

बीकानेर कोतवाली पुलिस थाने के एसआई नवनीत सिंह ने बताया कि बीकानेर रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिनमें एक संदिग्ध रिकॉर्ड हुआ है, जो परमेश्वर जैसा लग रहा है। फिलहाल उसके पिता की गुमशुदगी रिपोर्ट पर एएसआई भानीराम मामले की जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+